Aadar Jain सहित इन सितारों ने रिलेशनशिप में किया टाइमपास, लड़कियों के दिलों से खिलवाड़कर खुद को समझा कूल
रिलेशनशिप दो तरफ से चले तो रिश्ता शादी तक पहुंच ही जाता है, लेकिन कुछ पार्टनर अपने रिश्ते को टाइमपास समझकर बैठ जाते हैं। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने रिश्ते में बेवफाई की है और अपने पार्टनर के साथ केवल टाइमपास किया है। हाल ही में आदर जैन ने भी इस बात को काबूल किया है। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से सितारे थे, जिन्होंने रिश्ते में धोखा दिया है।

Aadar Jain सहित इन सितारों ने रिलेशनशिप में किया टाइमपास, लड़कियों के दिलों से खिलवाड़कर खुद को समझा कूल
Celebs Timepass In Relationship: रिलेशनशिप में हर कोई सफल नहीं हो पाता है। अगर सच्चा प्यार दोनों की तरफ से होता है कि तो रिश्ता शादी तक पहुंच जाता है, लेकिन कुछ पार्टनर बीच सफर में ही साथ छोड़ देते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने रिश्ते में केवल टाइमपास किया है और अपने पार्टनर को धोखा दिया है। इस लिस्ट में आदर जैन से लेकर बोनी कपूर तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारों का नाम शामिल है।

आदर जैन
हाल ही में आदर जैन ने एक वीडियो शेयर कर आलेखा के लिए अपना प्यार जताया है। आदर ने बताया कि उनसे वो हमेशा से बहुत ज्यादा प्यार करते थे और पिछले चार साल उन्होंने सिर्फ टाइमपास किया है। आलेखा से शादी के पहले आदर जैन तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे।

बोनी कपूर
बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी के कारण अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दिया था। शादीशुदा होते हुए भी बोनी कपूर को श्रीदेवी से प्यार हो गया था। मोना को जब बोनी के अफेयर के बारे में पता चला था वो हैरान रह गई थीं।

पवन कल्याण
रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण पहली पत्नी को तलाक दिए बिना गर्लफ्रेंड संग लिव इन में रहने लगे थे। फिर पहली पत्नी से तलाक होने के बाद दूसरी संग शादी रचाए, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली।

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर और अधुना भबानी का 2017 में तलाक हो गया था। ऐसा कहा जाता है कि तलाक से पहले फरहान अदिति राव हैदरी को डेट रहे थे, लेकिन फरहान ने शिबानी दांडेकर से शादी रचा ली।

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के अफेयर की चर्चा काफी ज्यादा रही है। कई रिपोर्ट ऐसा दावा करती है कि ऋतिक रोशन सुजैन खान से शादीशुदा होने के बाद भी कंगना रनौत के साथ रिश्ते में थे।

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी1998 में हुई थी।18 साल शादीशुदा जिंदगी में रहने के बाद मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया था। कई रिपोर्ट ऐसा दावा करती है कि तलाक से पहले एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही थी।

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में बना डाला सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

इस बार घूम आएं नॉर्थ ईस्ट के इन 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, रोमांच से भरा होगा शानदार सफर

दिव्यांका त्रिपाठी ने श्रीलंका पहुंचकर दिखाया जिगरा, सिर पर मगरमच्छ के बच्चे को रखकर दिए पोज

Anupama 7 MAHA Twist: राघव की बर्बादी का है वसुंधरा कोठारी संग कनेक्शन, धीरे-धीरे खुलेंगे अतीत के पन्ने

70 की उम्र में 17 के नखरे, नानी की उम्र में जवानी वाले लुक में आईं रेखा, गुलाबी लहंगे में दिखी वही पुरानी नजाकत

Rahul Gandhi Video: 'मुझे बोलने नहीं दिया...' राहुल गांधी का लोकसभा अध्यक्ष पर बड़ा आरोप

ATM-UPI से निकाल सकेंगे PF के पैसे, इस महीने से लागू होगा नियम

Train Fire: ओडिशा झारसुगुड़ा में गीतांजलि एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Swiggy-Zomato: बैंक ऑफ अमेरिका ने जोमैटो और स्विगी को किया डाउनग्रेड, धीमी ग्रोथ और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को बताया वजह

UPSC CDS 2 Result 2024: जारी हुए सीडीएस 2 परीक्षा का परिणाम, upsc.gov.in से ऐसे करें चेक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited