Throwback: 'ऐश्वर्या के साथ काम करके बहुत बुरा...', 20 साल पहले अमिताभ बच्चन ने बहू के बारे में दिया था चौंकने वाला बयान, जानिए क्या थी वजह

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 20 साल पहले ऐश्वर्या राय के साथ क्यों हो गया न नाम की मूवी की थी, जिसमें वो उनके अंकल बने थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें ऐश के साथ काम करना पसंद नहीं आया। बिग बी ने ये बयान क्यों दिया था, आइए आपको बताते हैं...

20 साल पहले ऐश्वर्या संग क्यों हो गया न में काम करके खुश नहीं  थे बिग बी जानिए कारण
01 / 07

20 साल पहले ऐश्वर्या संग क्यों हो गया न में काम करके खुश नहीं थे बिग बी, जानिए कारण

ऐश्वर्या राय आज बच्चन खानदान की बहू हैं। अभिषेक बच्चन ने ऐश के साथ प्यार किया और उन्हें अपनी पत्नी बनाया। अभिषेक से मिलने से पहले ऐश की अपनी एक दुनिया थी, जिसमें बिग बी का एक खास स्थान था। इन दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम भी किया था, जिनमें से एक क्यों हो गया न थी। इस फिल्म में विवेक ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान बिग बी ने एक ऐसा बयान दिया था, जो उनका पीछा आज तक नहीं छोड़ रहा है। फिल्म क्यों हो गया न के दौरान बिग बी ने कहा था कि उन्हें ऐश के साथ काम करके मजा नहीं आया। आइए आपको बताते हैं कि बिग बी ने ऐसा क्या कहा था...

फिल्म क्यों हो गया न में ऐश के अंकल बने थे बिग बी
02 / 07

फिल्म क्यों हो गया न में ऐश के अंकल बने थे बिग बी

फिल्म क्यों हो गया न में बिग बी का छोटा लेकिन अहम रोल था। इस फिल्म में वो एक अनाथालय की देख-रेख करने वाले इंसान बने थे, जिस कारण ऐश उनको अंकल बोलती थीं। ऐश अपने दौर की बहुत ही खूबसूरत अदाकारा थीं, जिस कारण बिग बी उनके अंकल बनकर खुश नहीं थे।

क्यों हो गया न में ऐश ने किया था विवेक संग रोमांस
03 / 07

क्यों हो गया न में ऐश ने किया था विवेक संग रोमांस

फिल्म क्यों हो गया न में ऐश्वर्या राय बच्चन ने विवेक ओबरॉय के साथ रोमांस किया था। इसी फिल्म के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों के बीच प्यार हो गया था। हालांकि ये प्यार बहुत लम्बा नहीं चला और कुछ ही वक्त के बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

बिग बी ने क्यों दिया था ऐश के बारे में ऐसा बयान
04 / 07

बिग बी ने क्यों दिया था ऐश के बारे में ऐसा बयान

अगर आप अब तक सोच रहे हैं कि बिग बी ने ऐसा क्यों कहा कि वो ऐश के साथ काम करके खुश नहीं हैं तो बता दें कि बिग बी ऐश की खूबसूरती से काफी प्रभावित थे। उन्होंने मजाक-मजाक में कहा था कि वो ऐश जितनी खूबसूरत हीरोइन के अंकल का रोल निभाकर खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ऐश की एक्टिंग की काफी तारीफ की थी।

विवेक के बाद अभिषेक पर आया था ऐश का दिल
05 / 07

विवेक के बाद अभिषेक पर आया था ऐश का दिल

विवेक ओबरॉय के साथ विवादित ब्रेकअप होने के बाद ऐश का दिल अभिषेक बच्चन पर आया था। अभिषेक बच्चन और ऐश ने गुरू नाम की फिल्म में साथ काम किया था, जो हिट रही थी। इस फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच प्यार का फूल खिला और फिर इन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

ऐश-अभिषेक के बीच में विवाद की खबरें चौंकाती हैं
06 / 07

ऐश-अभिषेक के बीच में विवाद की खबरें चौंकाती हैं

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच विवाद की खबरें लोगों को समय-समय पर चौंकाती रहती हैं। ऐश और अभिषेक कई बार मीडिया के सामने भी झगड़ चुके हैं, जिस कारण लोग ये मानते हैं कि इनके बीच सबकुछ तो ठीक नहीं चल रहा है।

ऐश-अभिषेक हमेशा साधे रहते हैं चुप्पी
07 / 07

ऐश-अभिषेक हमेशा साधे रहते हैं चुप्पी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच में जब भी विवाद की खबरें आती हैं तो लोग चाहते हैं कि ये सामने आकर उन पर चर्चा करें लेकिन अभिषेक बच्चन और ऐश इन खबरों से किनारा करे रहते हैं और कुछ भी सफाई नहीं देते हैं। ऐसा लगता है कि ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से दूर ही रखना पसंद करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited