​Throwback Thursday: रजत दलाल के खून के प्यासे बने घूम रहे थे राजवीर सिसौदिया, बिरादरी पर आई बात तो गिले-शिकवे भुलाकर मिले गले​

Throwback Thrusday: बिग बॉस 18 में इन दिनों रजत दलाल का बोल-बाला नजर आ रहा है। अपने अनोखे अंदाज से रजत जनता का दिल जीत रहे हैं। लेकिन रजत का विवादों से पुराना नाता है। इस साल की शुरुआत में रजत दलाल और राजवीर सिसौदिया के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

रजत और राजवीर का महायुद्ध
01 / 07

रजत और राजवीर का महायुद्ध

सोशल मीडिया सेंसेशन रजत दलाल और राजवीर सिसौदिया की लड़ाई से कौन वाकिफ नहीं है। इस साल की शुरुआत में रजत और राजीव की लड़ाई ने इन्टरनेट पर हंगामा खड़ा कर दिया था। रजत और राजीव का हंगामा इतना बड़ा हो गया था कि बात जान से मारने तक आ गई थी। दोनों के फैंस को लगा था कि इनमें से कोई एक तो खत्म हो ही जाएगा। लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों साथ में नजर आए। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला और पढ़ें

कौन है रजत दलाल
02 / 07

कौन है रजत दलाल

रजत दलाल एक फिटनेस कोच हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी जिम वीडियो ट्रेनिंग और और दोस्तो के साथ फनी वीडियो बनाते हैं, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। रजत दलाल अक्सर अपनी सोशल मीडिया वीडियो से छाए रहते हैं और अक्सर नए विवाद में फंस जाते हैं। वह इन दिनों बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं।

रजत-राजवीर की लड़ाई
03 / 07

रजत-राजवीर की लड़ाई

रजत दलाल और राजवीर सीसोदिया की लड़ाई इन्टरनेट पर खूब वायरल हुई थी। सबसे पहले रजत ने राजवीर का मजाक बनाया था और उन्हें ट्रोल करते हुए लाइव आए थे, रजत ने राजवीर को अनलाइन गाली दी और चुनौती दी थी। इसके जवाब में राजवीर ने रजत को बहादुरगढ़ आने का चैलेंज दिया था।

रजत ने दी धमकी
04 / 07

रजत ने दी धमकी

रजत ने राजवीर को धमकी दी कि वह या तो शाम को माफी मांगे नहीं तो अंजाम बुरा होगा। ये बात बढ़ती गई और एक-दूसरे को धमकी देने का सिलसिला चलता रहा। न तो राजवीर और न ही रजत वहाँ आए।

आए दिन होता था नया हंगामा
05 / 07

आए दिन होता था नया हंगामा

रजत और राजवीर के फैंस भी आपस में भीड़ गए थे। आए दिन नया हंगामा देखने को मिलता था। दोनों ने एक-दूसरे को कई बार चैलेंज किया और लड़ाई का न्योता भी दिया। रजत ने आरोप लगाया कि राजवीर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

रजत पर लगाए थे आरोप
06 / 07

रजत पर लगाए थे आरोप

राजवीर ने रजत के बारे में कहा था कि एक जिम ट्रेनर ने रजत का शोषण किया था। जिसके बाद 3 लाख पैसे लेकर बात को रफा-दफा कर दिया गया था। वहीं रजत ने राजवीर पर आरोप लगाया था कि वह रेपिस्ट है। ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इनके बीच हरियाणा पुलिस को आना पड़ा।

ऐसे हुई थी सुलह
07 / 07

ऐसे हुई थी सुलह

रजत और राजवीर ने एक-दूसरे से मुलाकात की और एक-दूसरे के समुदायों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर माफी मांगी और सुलह की। रजत ने राजवीर को मां-बहनों को गाली देने के लिए माफी मांगी थी, जबकि राजपूत समुदाय से आने वाले राजवीर ने अनजाने में दलाल खाप-जाट समुदाय को गाली देने के लिए माफी मांगी थी। दोनों ने दोस्तो के सामने हाथ मिलाया और लड़ाई खत्म की। और पढ़ें

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited