Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2025: विनीत जैन ने बॉलीवुड स्टार्स संग मनाई होली, राजकुमार राव-दिव्या दत्ता ने भी जमाया रंग

​Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2025:14 मार्च 2025 यानी आज पूरे देश में होली का त्योहार जोश के साथ मनाया जा रहा है। रंगों से भरा यह पर्व हर दिल को खुशी देता है। फिल्मी सितारों ने भी इस मौके को खास अंदाज में मनाया है। वही टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भी खास होली पार्टी का आजोयन किया था, जहां वो फिल्मों सितारों के साथ होली खेलते नजर आए।



Times Group MD Vineet Jains Holi Party 2025 विनीत जैन ने बॉलीवुड स्टार्स संग मनाई होली राजकुमार राव-दिव्या दत्ता ने भी जमाया रंग
01 / 08
Share

Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2025: विनीत जैन ने बॉलीवुड स्टार्स संग मनाई होली, राजकुमार राव-दिव्या दत्ता ने भी जमाया रंग

Times Group MD Vineet Jain's Holi Party 2025: रंगों का त्योहार आ गया है। इस खास दिन का सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस दिन को सभी धूम-धाम से मनाते हैं। बी-टाउन के सितारे भी होली के दिन रंगों में रंगते हैं। जुहू के रेजबेरी राइनोसेरोस में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने होली पार्टी का शानदार आयोजन किया गया था। जहां बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, कोरियोग्राफर और रियलिटी शो जज टेरेंस लुईस, टीवी स्टार आमिर अली और सौंदर्या शर्मा समेत कई अन्य सितारे भी पार्टी का हिस्सा थे। आइए देखते हैं इस मौके की खास तस्वीरें।

राजकुमार राव-विनीत जैन
02 / 08
Share

राजकुमार राव-विनीत जैन

इस फोटो में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन राजकुमार राव के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर पता चल रहा है कि दोनों ने शानदार तरीके से होली मनाई है।

हर साल की तरह इस साल भी शानदार आयोजन
03 / 08
Share

हर साल की तरह इस साल भी शानदार आयोजन

हर साल की तरह इस साल भी विनित जैन ने मुंबई में सितारों के लिए पार्टी का आयोजन किया। ये आजोयन जुहू के रेजबेरी राइनोसेरोस में हुआ था। जहांं बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के सितारे शामिल हुए।

सौंदर्या शर्मा
04 / 08
Share

सौंदर्या शर्मा

बिग बॉस से फेमस हुई सौंदर्या शर्मा भी इस पार्टी का हिस्सा थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पीले रंग का फ्लोरल लहंगा कैरी किया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

ताहा शाह बदुशा
05 / 08
Share

ताहा शाह बदुशा

ताहा शाह अपनी सीरीज हीरामंडी के बाद से काफी ज्यादा फेमस हो गए हैं। लड़कियां इनकी एक झलक पाने के लिए दीवानी होती है। इस होली पार्टी में एक्टर सफेद कुर्ता, टोपी और डेनिम में बेहद कूल अंदाज में नजर आए।

ऋत्विक धनजानी
06 / 08
Share

ऋत्विक धनजानी

टीवी स्टार ऋत्विक धनजानी अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस होली पार्टी में एक्टर जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। एक्टर की फोटो अब जमकर वायरल हो रही है।

दिव्या दत्ता
07 / 08
Share

दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता भी इस होली पार्टी में शामिल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म छावा में नजर आईं थी।

नितांशी गोयल
08 / 08
Share

नितांशी गोयल

कम उम्र में ही अपनी एक्टिंग और लुक्स से सभी को दीवाना बनने वाली नितांशी गोयल भी इस पार्टी में शामिल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद सलवार सूट कैरी किया था। जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हाल ही में एक्ट्रेस 'लापता लेडीज' में नजर आईं थी।