15 साल बाद बदल गया है TMKOC की टप्पू सेना का सारा हुलिया, सोनू बन चुकी है जवां दिलों की धड़कन
TMKOC Tappu Sena: टीवी का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी दर्शकों की दिलों में राज कर रहा है। इस शो में सभी स्टार्स को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। वहीं शो में टप्पू सेना को फैंस आज भी पसंद किया जाता है , क्या आप जानते हैं पुराने वाली टप्पू सेना बिल्कुल बदल गई है।

टप्पू सेना
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो किसे पसंद नहीं है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इसे देखना पसंद करता है। शो को शुरू हुए 15 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। बचपन के सभी किरदार अब बदल चुके हैं। गोकुलधाम की टप्पू सेना जिसे हर बच्चा खूब पसंद करता है वह भी बड़ी हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि सालों बाद कैसी दिखती है आपकी टप्पू सेना।

समय शाह
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नटखट बच्चे गोगी का किरदार करने वाले समय शाह। 15 साल से शो का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने नन्हे किरदार से लेकर बड़े होने तक शो में काम किया है और अब भी कर रहे हैं।

तरुण उप्पल
तरुण उप्पल ने शो में पिंकू का किरदार किया था। वह टप्पू सेना के सबसे बड़े सदस्य थे। तरुण अब भी शो का हिस्सा हैं। हालांकि उनका किरदार बेहद कम ही दिखाया जाता है। वह पीछे 10-12 साल से शो में काम कर रहे हैं।

भव्य गांधी
टप्पू सेना के लीडर भव्य गांधी हर बच्चे के पसंदीदा स्टार में से एक थे। उन्होंने शो में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको फैन बना लिया था। भव्य ने शो में 9 साल तक काम किया। इसके बाद वह एक्टिंग में अपना करियर बनाने निकल पड़े। भव्य अब काफी स्मार्ट हो गए हैं।

झील मेहता ( Jhel Mehta)
शो में बड़ी सोनू का किरदार करने वाली झील मेहता ने शो को जल्द ही छोड़ दिया था। अपनी पढ़ाई के लिए झील ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। हाल ही में खबर सामने आई थी कि झील ने सगाई कर ली है। अब वह मेकअप आर्टिस्ट में अपना करियर बना रही है।

कुश शाह
हाल ही में खबर सामने आई थी कि 15 साल बाद कुश शाह जिसने गोलू का किरदार किया था, शो को छोड़ दिया है। उन्होंने टप्पू सेना में बचपन से लेकर जवानी तक का किरदार किया था। उनके जाने से फैंस काफी उदास नजर आए थे।

निधि भानुशाली
निधि ने शो में छोटी सोनू का किरदार किया था। वह भिड़े और माधवी की बेटी बनी थी। निधि ने कुछ सालों में शो को छोड़ दिया था। हालांकि वह बड़ी होने के बाद शो में दिखाई दी थी। निधि अब एक्टिंग में अपना करियर बना रही है।

दिल्ली-राजस्थान सुपर ओवर का ऐसा रहा रोमांच

IPL के बीच PSL में दामाद जी का धमाल, बन गए सबसे सफल...

गर्लफ्रेंड संग बाबा बागेश्वर धाम के दरबार पहुंचे शिखर धवन

IPL 2025 में 31 मैच के बाद, सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाज

3 दिनों तक कमरे में सड़ती रही काजोल की नानी नलिनी की लाश... 84 साल की उम्र में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Who Won Yesterday IPL Match 16 April 2025, DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में दी राजस्थान रॉयल्स को पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

IPL Ank Talika 2025, Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद ऐसा है IPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

पटना में महागठबंधन की बैठक आज, सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा; तेजस्वी ने बताई अंदर की बात!

Kesari 2 Advanve Booking Report: अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज से पहले किया 50 लाख का कारोबार, गदगद हुए मेकर्स

IPL 2025: डेनियल विटोरो ने बताया बल्ले के आकार की जांच का पड़ेगा कितना असर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited