Top 10 TV Gossips: नो-मेकअप लुक में प्यारी लगीं कैंसर पीड़ित Hina Khan, प्रियंका ने बर्थडे पर अंकित संग काटा केक

Top 10 TV Gossips 12 August, 2024: टीवी की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ हिना खान ने नो-मेकअप लुक फ्लॉन्ट किया है। वहीं दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह ने असित मोदी पर तंज कसा है।

01 / 10
Share

12 अगस्त से जुड़ी टीवी की 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossips 12 August, 2024: टीवी का गलियारा रोजाना की तरह आज भी चटपटी और मसालेदार खबरों से भरा पड़ा है। खबरें ऐसी-ऐसी सुनने को मिल रही हैं जो लोगों को खुशखबरी भी लगेंगी। साथ ही कुछ खबरें लोगों को हैरान भी कर सकती हैं। जहां एक तरफ आयशा खान ने बताया है कि एक शख्स उनके पीछे-पीछे होटल तक पहुंच गया। वहीं खबर आ रही है कि श्रद्धा आर्या मम्मी बनने वाली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की दस बड़ी खबरों पर-

02 / 10
Share

सिर्फ कृष्णा अभिषेक को है जैकी श्रॉफ की नक्ल करने की अनुमति

​जैकी श्रॉफ ने मई में याचिका दायर की थी कि कोई भी उनकी एक्टिंग न करे और न ही उनके आईकॉनिक शब्द 'भिड़ु' का इस्तेमाल करे। लेकिन अब कृष्णा अभिषेक ने बताया कि खुद जैकी श्रॉफ ने उन्हें इस दायरे से बाहर रखा है और कहा है कि ये कानून उनपर लागू नहीं होता और वो आराम से उनकी एक्टिंग कर सकते हैं।​

03 / 10
Share

TMKOC के गुरुचरण सिंह ने असित मोदी पर कसा तंद

​गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम मांगने के लिए असित मोदी के पास गए थे। लेकिन उन्होंने न केवल उन्हें भविष्य के लिए बधाइयां दीं, बल्कि मीडिया में भी इस बारे में बता दिया। इसपर गुरुचरण सिंह ने कहा, "उन्होंने भविष्य के लिए बधाइयां दीं तो आप समझ सकते हैं कि उनकी प्रतिक्रिया क्या है। उसके बाद भी मीडिया में दे दिया। तो मेरे लिए मैंने कभी बोला नहीं है। लेकिन माफ करना, ये पुल जलाने (वापिस लौटने का रास्ता न बचना) वाली बात हो गई।"​

04 / 10
Share

'स्प्लिट्सविला 15' के विजेता बने आकृति नेगी और जसवंत बोपन्ना

​'स्प्लिट्सविला 15' का क्रेज लोगों में काफी था। लेकिन इस शो में आकृति नेगी और जसवंत बोपन्ना ने जीत दर्ज की। उनके जीतने से जहां दर्शक खुश हैं तो वहीं दिग्विजय सिंह राठी के हारने से दुखी हैं।​

05 / 10
Share

मम्मी बनने वाली हैं श्रद्धा आर्या

​टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को लेकर खबर है कि वह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। इसी वजह से श्रद्धा आर्या कुछ दिनों तक 'कुंडली भाग्य' की शूटिंग से भी गायब रहीं। हालांकि उन्होंने सेट पर वापसी कर ली है, लेकिन श्रद्धा के आते ही सेट पर मीडिया का आना बैन कर दिया गया है।​

06 / 10
Share

आयशा खान के पीछे-पीछे होटल पहुंच गया स्टॉकर

​आयशा खान ने बताया कि एक शख्स उनके पीछे-पीछे हैदराबाद के होटल तक पहुंच गया। उसने पहले खुद को उनकी सहेली का दोस्त बताया, लेकिन बाद में उनकी शूटिंग की जगह पूछने लग गया। आयशा खान ने इस मामले पर वीडियो भी साझा किया है।​

07 / 10
Share

लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी के मिलने पर सना मकबूल ने दिया रिएक्शन

​'बिग बॉस ओटीटी 3' की शिवानी कुमारी के घर पर सरप्राइज देने के लिए लवकेश कटारिया पहुंचे। उन्होंने साथ में तस्वीरें भी साझा कीं। इन फोटोज को देख जहां सना मकबूल ने लिखा, "तुम लोगों की बहुत याद आ रही है।" वहीं विशाल पांडे ने लिखा, "अपना अपना ना? ठीक है।"​

08 / 10
Share

प्रियंका चाहर चौधरी ने धूम-धाम से मनाया जन्मदिन

​प्रियंका चाहर चौधरी का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। प्रियंका ने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वहीं केक कटिंग के दौरान अंकित गुप्ता भी उनके साथ नजर आए।​

09 / 10
Share

रीम शेख के हाथ में लगी चोट

​टीवी एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं। लेकिन हाल ही में उनके हाथ में चोट लग गई और इसपर गरम पट्टी बंधी नजर आई। ये तस्वीर खुद रीम शेख ने शेयर की है।​

10 / 10
Share

नकली बालों के साथ हिना खान ने फ्लॉन्ट किया लुक

​टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपना सिर मुंडवा दिया है। लेकिन अब वह नकली बालों का सहारा लेती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह नकली बाल लगाकर अपना लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं।​