Top 10 TV Gossips 12 July: लूटपाट के बाद दिव्यांका ने बताए हालात, Hina Khan ने मुस्कुराहट के पीछे छुपाया दर्द
Top 10 TV Gossips 12 July: टीवी की दुनिया में हमेशा ही बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने लूटपाट के बाद के हालात फैंस के साथ साझा किये हैं। वहीं हिना खान ने अपना ट्रांजिशन वीडियो साझा किया है, जिसे देख फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

टीवी की 10 बड़ी खबरें
Top 10 TV Gossips 12 July: टीवी की दुनिया में हमेशा ही बड़ी खबरें सुनने को मिलती हैं। कोई खबर ऐसी होती है जो लोगों को खुश कर देती हैं तो वहीं कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिन्हें पढ़कर मायूसी छा जाती है। ऐसा ही हाल आज की न्यूज में भी देखने को मिल रहा है। दिव्यांका त्रिपाठी ने लूटपाट के बाद के हालात फैंस के साथ साझा किये हैं। वहीं हिना खान ने अपना ट्रांजिशन वीडियो साझा किया है, जिसे देख फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस तरह की 10 बड़ी खबरों पर-

कोर्ट मैरिज करना चाहती हैं अदिति भगत!
अदिति भगत ने बताया कि वह 'उडारियां' में करीब 5 बार शादी कर चुकी हैं। ये चीजें उन्हें इतनी मुश्किल लगने लगी है कि अब उनका मन करता है कि वह कोर्ट जाएं और शादी कर लें। हालांकि ये बातें अदिति भगत ने मजाक में कही थीं।

प्रणाली राठौड़ संग इश्क लड़ाएगा ये एक्टर
प्रणाली राठौड़ जल्द ही नए शो के साथ कलर्स टीवी पर एंट्री करेंगी। उनके साथ पहले एक्टर ध्रुव भंडारी नजर आने वाले थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि एक्टर आशय मिश्रा, प्रणाली के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे।

'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' में होगी इस टीवी एक्टर की एंट्री
'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' में जल्द ही विनीत कक्कड़ की एंट्री होगी। शो में वह कालनेमी के तौर पर नजर आएंगे। बता दें कि शो टीआरपी लिस्ट में अच्छा परफॉर्म कर रहा है।

'अनुपमा' में नहीं आएगा 5 साल का लीप
'अनुपमा' को लेकर खबर थी कि शो में 5 साल का लीप आने वाला है। लेकिन गौरव शर्मा ने बताया कि शो में पांच साल का लीप नहीं आएगा। बल्कि कुछ ही वक्त का गैप दिखाया जाएगा।

'मंगल लक्ष्मी' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
दीपिका सिंह के 'मंगल लक्ष्मी' में 'गदर 2' एक्ट्रेस निलोफर गेसावत की एंट्री हुई है। हालांकि उनका किरदार अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन वह शो में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

GHKKPM से फैंस की नाराजगी पर बोले हितेश भारद्वाज
'गुम है किसी के प्यार में' से शक्ति अरोड़ा के अचानक निकलने पर फैंस ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। इसपर अब हितेश भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि एक दर्शक के तौर पर मैं भी इस चीज से मायूस होता।

लूटपाट के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया अपडेट
दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर मुश्किल घड़ी में साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपनी स्थिति बयां करते हुए लिखा, "हमारे पैसों से जुड़ी परेशानी एक दोस्त के कारण सुलझ गई है। हमने किराये पर ली कार भी बदल दी। हम अपने दस्तावेजों के लिए एंबेसी जाएंगे। हमने सारा सामान नहीं खोया है। कुछ चीजें अभी भी हमारे पास हैं।"

हिना खान ने शेयर किया ट्रांजिशन वीडियो
हिना खान ने कुछ दिनों पहले ही ब्रेस्ट कैंसर के कारण अपने बाल कटवा दिये। वहीं अब एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा अपना ट्रांजिशन वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुस्कुराहट के पीछे अपना दर्द छुपाती नजर आईं।

पकौड़ों के लिए लड़ पड़े भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक
'लाफ्टर शेफ' का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह से पकौड़े छीनकर खाते नजर आए। इस बात के लिए भारती चीख-चीखकर रोने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने कृष्णा अभिषेक के हाथ पर दांत भी काट लिये।

Stars Spotted Today: कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस पहुंचीं कृति सेनन

टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

3 जिले, सैकड़ों गांव, 2460 करोड़ की लागत, बनने जा रहे लंबे हाईवे; 3 राज्यों तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

ना ओर ना छोर दूर-दूर तक नजर आता है सिर्फ पानी ही पानी, ये है भारत की सबसे चौड़ी नदी

अपनी इस बेजोड़ मिसाइल LR-LACM को ग्रीस को दे सकता है भारत, तुर्किये में मची खलबली

'भारत के उन्नत हथियारों पर अपने रक्षा उपकरणों की मुफ्त में टेस्टिंग कर रहा चीन', रक्षा विशेषज्ञ जीडी बख्शी ने दी प्रतिक्रिया

अजब: दुनिया का सबसे अनोखा देश, गाय-भैंस की तरह मगरमच्छ पालते हैं यहां के किसान

Detective Sherdil: दिलजीत संग करने के एक्सपीरियंस पर अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'वो एकदम अलग...' -Exclusive

'वास्तव में हम PAK से नहीं चीन से लड़ रहे', चीनी मदद पर खुलासे के बाद कांग्रेस की मांग-संसद में हो व्यापक चर्चा

उत्तराखंड : CM धामी ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प, बनाया ये प्लान; प्रदेशवासियों को दिया ये संदेश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited