Top 10 TV Gossips 12 June: शालीन भनोट कोKKK 14 मेंकाट गया बिच्छू, BB 16 की अर्चना गौतम ने खरीदा नया घर
Top 10 TV Gossips 12 June: टीवी के गलियारे से कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जहां शालीन भनोट को एक स्टंट के दौरान बिच्छू ने काट लिया तो वहीं अर्चना गौतम ने अपना सपनों का आशियाना खरीदा है।


टीवी की दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Top 10 TV Gossips 12 June: टीवी का गलियारा हमेशा ही बड़ी और चर्चित खबरों से पटा रहता है। कई बार ऐसी खबरें भी सुनने को मिलती हैं जो हैरान कर देती हैं। ऐसा ही हाल आज का भी देखने को मिला। जहां एक तरफ 'बिग बॉस 16' की अर्चना गौतम ने अपना नया घर खरीदा है तो वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर शालीन भनोट को बिच्छू ने काट लिया। इससे इतर 'इमली' फेम मयूरी देशमुख मराठी सीरियल में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-


अश्लेषा सावंत ने दिखाई मदालसा संग दोस्ती
अश्लेषा सावंत ने मदालसा शर्मा के साथ फोटो शेयर कर उनपर प्यार लुटाया। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "फरिश्ते हमारे इर्द-गिर्द हैं, फरिश्ते हमारे साथ हैं और हमारे अंदर हैं। जब आपका वक्त अच्छा या बुरा होता है तो भी फरिश्ते आपको देख रहे होते हैं। उनके पर आपको चारों तरफ से घर लेते हैं और कहते हैं कि आप पर उनका प्यार और आशीर्वाद है।"
परिणीत में हुई शिल्पा सकलानी की एंट्री
टीवी की चर्चित एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी ने 'परिणीति' में एंट्री की है। वह अंबिका देवी बनकर परिणीत को बदला लेने में मदद करेंगी। उनकी एंट्री शो की कहानी बदलने का काम करेगी।
टीवी पर कमबैक करेंगे दिशांक अरोड़ा और अपर्णा दीक्षित
टीवी एक्टर दिशांक अरोड़ा और अपर्णा दीक्षित छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। दोनों दंगल टीवी के 'तुलसी हमारी सयानी' में अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे।
शालीन भनोट को 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फाइनलिस्ट मान चुके हैं रोहित शेट्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने शालीन भनोट को उनकी लगन और मेहनत के लिए सराहा है। साथ ही कहा कि वह उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 14' के फाइनलिस्ट के तौर पर देखते हैं।
'बादल पे पांव है' में हुई नई एंट्री
एक्टर 'सूरज थापड़' रवि दुबे और सरगुन मेहता के 'बादल पे पांव है' में कदम रखते नजर आएंगे। शो में उनका किरदार अहम होने वाला है।
एक्टिंग में वापसी करेंगी मयूरी देशमुख
'इमली' में मालिनी का रोल अदा कर सबका दिल जीतने वाली मयूरी देशमुख एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। लेकिन वह मराठी शो में नजर आएंगी, जिसका नाम 'मन धागा धागा जोड़ते नावा' है।
'खतरों के खिलाड़ी 13' में आने से पहले अभिषेक कुमार ने इस स्टार से ली थी सलाह
अभिषेक कुमार इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आ रहे हैं। लेकिन इसका कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले उन्होंने रवि दुबे से सलाह ली थी। रवि दुबे ने अभिषेक को मूल मंत्र देते हुए कहा था, "इसे तनाव के साथ मत करना। इस शो को मजे के साथ करना और हार मत मानना। अपना टास्क पूरा करना, बाकी चीजें खुद ही हाथ लगेंगी।"
शालीन भनोट को स्टंट के दौरान बिच्छू ने काटा
'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट से शालीन भनोट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ नजर आया। जब उनसे पूछा गया कि किसने काटा, इसपर उन्होंने कहा, "बिच्छुओं ने।"
अर्चना गौतम ने खरीदा नया घर
'बिग बॉस 16' के जरिए सबके दिलों पर छाने वाली अर्चना गौतम ने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है, जिसके ग्रह प्रवेश से जुड़ी फोटो भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है।
World Health Day: प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर कराएं ये 4 टेस्ट, जच्चा-बच्चा की सेहत की फुल गारंटी
यहां 1 मिनट भी बंद नहीं होता बीयर का झरना, सिर्फ 50 हजार है खर्चा, नहीं पता होगा नाम
Hidden Test: 4 की भीड़ में आकर छिप गया है A, खोज लिया तो कहलाएंगे 'मुकद्दर का सिकंदर'
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर पर बिलख-बिलखकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी, तस्वीरें देख लोगों की भी भर आईं आंखें
Manoj Kumar Death: राजकीय सम्मान के साथ हो रहा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोईं पत्नी शशि गोस्वामी
Greater Noida: LG चौक से शारदा यूनिवर्सिटी तक बनेगी 6 लेन सड़क, 15 साल बाद इस बाधा के दूर होने पर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
'सिकंदर' के बाद 'बजरंगी भाईजान 2' लेकर आ रहे हैं सलमान खान, लेखक के साथ चल रही है बैठकें
IPL 2025: 'नोटबुक सेलिब्रेशन' के लिए दिग्वेश राठी पर दोबारा लगा जुर्माना, कप्तान पंत पर भी लिया गया एक्शन
Ram Navami Pujan Samagri 2025: राम नवमी की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा, चेक कर लें पूजन सामग्री लिस्ट
Celebrity Masterchef में अपने दम पर खाना नहीं बनाते हैं कंटेस्टेंट्स? मुनव्वर फारूकी ने पहुंचते ही खोल दी पोल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited