Top 10 TV Gossips: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan का सहारा बनीं महिमा चौधरी, निक्की तंबोली को पड़ा तमाचा
Top 10 TV Gossips 13 September, 2024: टीवी की दुनिया से आज भी बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ महिमा चौधरी हिना खान को सहारा देने पहुंची थीं। वहीं 'बिग बॉस मराठी 5' में निक्की तंबोली को एक टास्क के दौरान थप्पड़ पड़ा।

टीवी से जुड़ी 13 सितंबर की 10 बड़ी खबरें
Top 10 TV Gossips 13 September, 2024: टीवी की दुनिया रोजाना की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरी पड़ी है। जहां कुछ खबरें लोगों के पैरों तले जमीन खिसका सकती हैं। वहीं कुछ खबरें दिल को सुकून पहुंचाने का भी काम करेंगी। एक तरफ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी हिना खान का सहारा बनी हैं। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस मराठी 5' में टास्क के चक्कर में निक्की तंबोली को चांटा पड़ गया। ऐसी ही कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

सुनील शेट्टी और विवेक ओबरॉय संग प्रोजेक्ट में दिखेंगे भव्य गांधी
भव्य गांधी इन दिनों 'पुष्पा इंपॉसिबल' में नजर आ रहे हैं। लेकिन अब उनके हाथ सुनील शेट्टी और विवेक ओबरॉय का प्रोजेक्ट लगा है। ये एक हिस्टोरिकल ड्रामा होगा, जिसका नाम 'केसरी वीर' है।

निक्की तंबोली को 'बिग बॉस मराठी 5' में पड़ा तमाचा
'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली इन दिनों 'बिग बॉस मराठी 5' में नजर आ रही हैं। लेकिन इस शो में टास्क के दौरान आर्या जधाओ ने निक्की तंबोली को थप्पड़ मार दिया। टास्क में उनकी इस हरकत ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

सोनाक्षी बत्रा और फहमान खान के नए शो का प्रोमो हुआ रिलीज
सोनाक्षी बत्रा और फहमान खान के नए शो 'इस इश्क का रब राखा' का प्रोमो रिलीज हो चुका है। शो के प्रोमो में दिखाया गया कि दो अलग-अलग संस्कृति के लोगों को एक-दूजे से प्यार हो जाता है। जहां लड़का पंजाबी परिवार से होता है तो वहीं लड़की बंगाली होती है। प्रोमो वीडियो को देख लोगों को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' याद आ गई।

हिना खान से मिलने पहुंचीं महिमा चौधरी
हिना खान की पहली कीमोथेरैपी के दौरान महिमा चौधरी उनसे मिलने अस्पताल में पहुंची थीं। हिना खान ने महिमा चौधरी के साथ फोटो भी शेयर की और बताया कि कैसे हर वक्त उन्होंने एक्ट्रेस का साथ दिया था।

गणपति विसर्जन में झूमकर नाचीं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गणपति विसर्जन में जमकर नाचती नजर आईं। उनका ये अंदाज फैंस को भी पसंद आया।

लालबागचा राजा के प्रबंधकों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी
देवोलीना भट्टाचार्जी ने लालबागचा राजा के प्रबंधकों द्वारा भक्तों संग दुर्व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने ट्वीट में कहा, "जिस तरह से वे लोग महिलाओं, पुरुषों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के साथ पेश आते हैं वो बहुत बुरा लगता है। बप्पा सबके हैं और सबको उतनी ही इज्जत और सम्मान मिलना चाहिए। बप्पा इन लोगों की वजह से वहां सेलिब्रिटी बनकर रह गए हैं।"

गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं साई केतन राव-शिवांगी खेडकर
शिवांगी खेडकर और साई केतन राव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, दोनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

लालबागचा राजा पहुंचीं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचीं। उनके साथ-साथ उनकी मम्मी भी नजर आईं। अंकिता लोखंडे ने पर्पल साड़ी में वहां एंट्री की, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं।

गणपति विसर्जन में झूमकर नाचीं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गणपति विसर्जन में जमकर नाचती नजर आईं। उनका ये अंदाज फैंस को भी पसंद आया।
'भारत का दिल' है ये राज्य, नाम जान झूम उठेंगे आप
Jul 4, 2025

शर्मनाक गेंदबाजी के कारण प्रसिद्ध हुए कृष्णा, नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

यशस्वी ने की दिग्गजों की बराबरी, तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

24 साल के जैमी स्मिथ ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में डाला करियर का बेस्ट स्पेल

हैरी ब्रूक बने 21वीं सदी में सबसे तेज 9 शतक जड़ने वाले इंग्लिश प्लेयर

IOC की वजह से एशिया कप हॉकी के लिए भारत आ रही पाकिस्तान टीम

IND vs ENG 2nd Test day 3 Highlights: सिराज और आकाशदीप ने फेरा ब्रूक और स्मिथ की मेहनत पर पानी, टीम इंडिया के पास हुई 244 रन की बढ़त

ट्रेन में कितने रुपये में मिलता है खाना? स्टेशन पर क्या है कीमत; रेलवे ने जारी किया स्टैंडर्ड खाने का कंपलीट मेनू

Operation Fair Play: जब पाकिस्तान का हुआ इस्लामीकरण...Pak सेना ने पीएम भुट्टो को सत्ता से कर दिया था बेदखल

AIIMS भोपाल को मिले दो 'भीष्म क्यूब' हॉस्पिटल, आपदा में 12 मिनट में तैयार होगा पोर्टेबल अस्पताल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited