Top 7 Bollywood News 6 September: बच्चे के जन्म से पहले पति रणवीर संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका, सिंघम अगेन में हुई सलमान की एंट्री

Top 7 Bollywood News 6 September: बॉलीवुड की कई खबरें आज सुर्खियों में बनी रही। तो चलिए इस खास रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि आज यानी 6 सितंबर को बॉलीवुड किन-किन खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

01 / 08
Share

Bollywood की दुनिया में आज '6 सितंबर' को हुई 7 बड़ी खबरें

​Top 7 Bollywood News 1 September: बॉलीवुड इंडस्ट्री कई खबरों का बोलबाला रहा। दीपिका पादुकोण बच्चे को जन्म देने से पहले अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण साड़ी पहने नजर आईं। आज सिंघम अगेन में समलान खान की एंट्री को लेकर भी कई खबरें वायरल हुईं। इसके अलावा आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का आज नया पोस्टर सामने आया जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। तो चलिए जानते हैं आज बॉलीवुड की कौन-कौन सी खबरें सुर्खियों में रहीं।

02 / 08
Share

दोबारा रिलीज होगी वीर जारा

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर जारा' दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 13 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

03 / 08
Share

रामायण का के सेट से सामने आई रणबीर की फोटो

रणबीर कपूर की आज एक तस्वीर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में फिल्म रामायण की शूटिंग के बाद फैंस संग फोटो क्लिक करवाते नजर आए।

04 / 08
Share

बॉर्डर 2 में हुई दिलजीत दोसांझ की एंट्री

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में आज एक्टर दिलजीत दोसांझ की एंट्री पक्की हो गई। दिलजीत दोसांझ के फैंस इस खबर के बाद काफी खुश नजर आए।

05 / 08
Share

जिगरा का नया पोस्टर हुआ रिलीज

आलिया भट्ट की अपकमिं फिल्म जिगरा का नया पोस्टर आज रिलीज हुआ। इस पोस्टर में आलिया भट्ट धांसू लुक में नजर आईं।

06 / 08
Share

सिंघम अगेन में नजर आए सलमान खान

सलमान खान की एक तस्वीर लीक हुई। इस तस्वीर में सलमान खान अजय देवगन के साथ नजर आए। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि सलमान खान फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं।

07 / 08
Share

पोस्टपोन हुईं इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पोस्टपोन हो गई। इसकी जानकारी कंगना रनौत ने एक ट्वीट कर फैंस को दी।

08 / 08
Share

​प्रेग्नेंसी में मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में अपने पति रणवीर सिंह के साथ दर्शन के लिए सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचीं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये तस्वीर खूब वायरल हुई।