Top 7 South Gossips 10 October: 150 करोड़ की ओपनिंग करेगी Vettaiyan? इन साउथ सेलेब्स ने दी Ratan Tata को श्रद्धांजलि

Top 7 South Gossips 10 October: आज हम आपके सामने फिर साउथ की खास खबरें लेकर मौजूद हैं। हम साउथ जगत पर पैनी नजर बनाए रखते हैं ताकि आपसे कोई खबर मिस ना हो। बता दें बुधवार की रात को मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया था। उनका आज अंतिम दर्शन हुआ जिसमें बहुत भीड़ उमड़ी नजर आईं। वही साउथ के सेलेब्स ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। वही आज रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वेट्टैयन में 33 साल बाद बिग बी और रजनीकांत नजर आ रहे हैं।

01 / 08
Share

02 / 08
Share

साउथ सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने 09 अक्टूबर की रात को अंत‍िम सांसें ली। इस खबर से सभी को बहुत दुख हुआ है। बता दें वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वही साउथ सेलेब्स ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। बता दें कमल हासन, नयनतारा, जूनियर एनटीआर , महेश बाबू ,साई धरम तेज, एआर रहमान ,राणा दग्गुबाती और अन्य ने श्रद्धांजलि दी है।

03 / 08
Share

धनुष ने देखा रजनीकांत की फिल्म का पहला शो

धनुष ने अपने एक्स ससुर की फिल्म का पहले दिन का पहले शो देखा। बता दें धनुष थलाइवर के बहुत बड़े फैन हैं। इस फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

04 / 08
Share

महाकाली की घोषणा

प्रशांत वर्मा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म की घोषणा की है। महाकाली की कहानी बंगाल राज्य की होगी। जहां भक्त देवी काली की पूजा करते हैं।

05 / 08
Share

रामचरण का बदला लुक

रामचरण बुची बाबू की फिल्म RC16 में नजर आने वाले हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसके लिए अब रामचरण ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं। रामचरण ने वी.वी विनायक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर का लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

06 / 08
Share

कांतारा: चैप्टर 1 और केजीएफ 3 पर अपडेट

होम्बले फिल्म्स के निर्माता विजय किरागंदूर ने हाल ही में कांतारा: चैप्टर 1 और केजीएफ 3 पर बड़ा अपडेट दिए हैं। बता दें उन्होंने बताया कि कांतारा: चैप्टर 1 अगस्त 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

07 / 08
Share

देवरा: पार्ट 2 में रणवीर सिंह या रणबीर कपूर की एंट्री

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। वही फैंस अब इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कोराताला शिवा ने बताया कि इसके दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह या रणबीर कपूर की एंट्री हो सकती है।

08 / 08
Share

वेट्टैयन की कितनी होगी कमाई

रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन आज रिलीज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की ये फिल्म पहले दिन वर्ल्‍डवाइड 150+ करोड़ रुपये का ग्रॉस कमाई कर सकती है।