Top 7 South Gossips 19 September: कोरियोग्राफर जानी मास्टर गोवा से हुए अरेस्ट, Kanguva की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा

Top 7 South Gossips: आप भी रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान हो गए हैं और कुछ मसालेदार जानना चाहते हैं? तो आज फिर हम आपके सामने साउथ इंडस्ट्री से कुछ मजेदार चटपटी खबरें लेकर आए हैं। हम साउथ इंडस्ट्री पर पैनी नजर रखते हैं, ताकि हर एक मसालेदार खबर आप तक पहुंच सके। फैंस को गॉसिप की दुनिया की हर ताजा खबरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी कारण हम अपनी नज़रें बनाए रखते हैं ताकि आप से एक भी खबर मिस ना हो। आईए जानते हैं आज साउथ एंटरटेनमेंट में क्या खास है। आइए देखते हैं साउथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की टॉप 7 खबरे।

01 / 08
Share

Top 7 South Gossips 19 September: कोरियोग्राफर जानी मास्टर गोवा से हुए अरेस्ट, Kanguva की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा

आज हम आप के लिए साउथ इंडस्ट्री से कुछ खास खबर लेकर आए है। हम एक-एक खबरों पर नजर बनाएं रखते हैं ताकि आपको हर एक छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर दे सकें। आइए जानते हैं कि आज ​साउथ इंडस्ट्री में क्या खास हुआ। बता दें आज सूर्या की फिल्म कंगुवा की रिलीज डेट सामने आई है। वही फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से सारी खबरे। ​

02 / 08
Share

जानी मास्टर हुए गिरफ्तार

फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर गोवा से अरेस्ट हो गए हैं। बता दें कोरियोग्राफर पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। कोरियोग्राफर फरार चल रहे थे। वही साइबराबाद पुलिस ने जानी मास्टर को गोवा की एक होटल से गिरफ्तार किया है।

03 / 08
Share

'कंगुवा' की नई रिलीज डेट आई सामने

साउथ सिंघम सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा की नई रिलीज डेट सामने आई है। बता दें पहले ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रजनीकांत की वेट्टैयान के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे कर दिया गया था। अब ये फिल्म 14 नवंबर 2024 को रिलीज होगी

04 / 08
Share

कुली का शूटिंग वीडियो लीक होने पर नाराज हुए लोकेश कनगराज

रजनीकांत की अगली फिल्म 'कुली' की शूटिंग से वीडियो लीक होने पर लोकेश कनगराज ने नाराजगी दिखाई है। बता दें लोकेश कनगराज ने पोस्ट कर लिखा है कि-किसी की एक रिकॉर्डिंग के कारण कई लोगों की दो महीने की मेहनत बेकार चली गई। निर्देशक लोकेश ने सभी से अनुरोध किया है कि इस तरह की चीजों में बिल्कुल में शामिल ना हो।

05 / 08
Share

स्पिरिट का भारी भरकम बजट

प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर जल्द ही संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्पिरिट 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है। इस फिल्म में प्रभास दमदार पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे।

06 / 08
Share

आराध्या ने छुए शिवा राजकुमार के पैर

ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ दुबई में SIIMA 2024 अवॉर्ड्स में नजर आईं थी। इसी अवॉर्ड्स सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें आराध्या जेलर एक्टर शिवा राजकुमार के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम कर रही है फिर पैर छूकर आशीर्वाद ले रही है। आराध्या का वीडियो देखने के बाद सभी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

07 / 08
Share

बहन की शादी में इमोशनल हुई साई पल्लवी

एक्ट्रेस साई पल्लवी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उनकी बहन की शादी के समय की है। पूजा की शादी के दौरान साई की आंखों में आंसू नजर आ रहे थे।

08 / 08
Share

नयनतारा ने विग्नेश का बुर्ज खलीफा के नीचे मनाया जन्मदिन

जवान एक्ट्रेस नयनतारा ने बुर्ज खलीफा के नीचे अपने पति विग्नेश शिवन का 39वां जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कपल ब्लैक कपड़े में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।