Top 7 South Gossips 22 September: रिलीज हुआ Devara का धमाकेदार ट्रेलर, Samantha Ruth Prabhu के घर बजी शाहनाई

आज फिर हम आपके सामने साउथ की मसालेदार खबर लेकर हाजिर है। आइए जानते हैं आज साउथ इंडस्ट्री में क्या कुछ खास हुआ है। बता दें जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा से आज सेकंड ट्रेलर सामने आया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में जूनियर एनटीआर का दमदार लुक सामने आया है। वही जानी मास्टर की पत्नी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें नाबालिग ने बयान दिया था की जानी मास्टर की पत्नी ने उसे धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसके साथ मारपीट की। आइए जानते हैं साउथ की कुछ खास खबरें विस्तार से।

01 / 08
Share

Top 7 South Gossips 22 September: रिलीज हुआ Devra का धमाकेदार ट्रेलर, Samantha Ruth Prabhu के घर बजी शाहनाई

आज फिर हम आपके सामने साउथ की मसालेदार खबर लेकर हाजिर है। आइए जानते हैं आज साउथ इंडस्ट्री में क्या कुछ खास हुआ है। बता दें जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा से आज सेकंड ट्रेलर सामने आया है। इस ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में जूनियर एनटीआर का दमदार लुक सामने आया है। वही जानी मास्टर की पत्नी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें नाबालिग ने बयान दिया था की जानी मास्टर की पत्नी ने उसे धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसके साथ मारपीट की। आइए जानते हैं साउथ की कुछ खास खबरें विस्तार से।

02 / 08
Share

सामंथा रूथ प्रभु ने शेयर की तस्वीरें

सामंथा रूथ प्रभु हाल ही में अपने भाई की शादी में शामिल हुई थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करी हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने वाइन कलर का खूबसूरत ड्रेस पहना हुआ है। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

03 / 08
Share

कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने कबूल की सच्चाई

फेमस कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने पुलिस के सामने सच्चाई कबूल कर ली है। कोरियोग्राफर के खिलाफ एक 21 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया था। कुछ दिनों पहले कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान आयशा ने कहा था कि ‘मेरे पति जानी मास्टर पर जो आरोप लगे हैं वो सही नहीं है।

04 / 08
Share

ठग लाइफ ने बनाया इतिहास

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ ने इतिहास बना दिया है। अब ये फिल्म काफी सुर्खियों बटोर रही है। ठग लाइफ के ओटीटी राइट्स 149.7 करोड़ में बिके हैं। इसलिए फिल्म ने रिलीज के पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

05 / 08
Share

प्रभास का नया लुक

हाल ही में प्रभास मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान उनका लुक बदला-बदला नजर आया। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये एक्टर का उनकी आने वाली फिल्म स्पिरिट का लुक है। इस फिल्म में एक्टर पुलिस वाले का रोल करने वाले हैं।

06 / 08
Share

जानी मास्टर की पत्नी की गिरफ्तारी हो सकती है

जानी मास्टर की पत्नी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर और उनकी पत्नी आयशा ने उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही लड़की को उसका धर्म परिवर्तन कर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए उसे मजबूर करने की भी कोशिश की थी।

07 / 08
Share

पार्वती नायर पर हुआ केस दर्ज

पार्वती नायर जिन्होंने थलपति विजय के साथ द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम (द गोएट) में काम किया था। उनपर उनके हेल्पर ने केस दर्ज करवाया है। बता दें पीड़ित ने दावा किया है कि झूठे आरोपों को लेकर पार्वती नायर ने उस पर शारीरिक हमला किया है।

08 / 08
Share

रिलीज हुआ देवरा का ट्रेलर

देवरा रिलीज होने के लिए बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इसी बीच मेकर्स ने एक और ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में यूनियर एनटीआर का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। देवरा के ट्रेलर में जूनियर एनटीआर अपने सपनों की कहानी बताते हैं। इस ट्रेलर को रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिख- आपने साहस के बारे में बहुत कुछ सुना है, लेकिन डर के बारे में नहीं।