Top 7 South Gossips 28 September: जान्हवी कपूर ने शेयर की देवरा के सेट से अनदेखी तस्वीरें, जानी मास्टर की पत्नी ने पीड़िता पर लगाए कई आरोप

आज 28 सितंबर 2024 को हम फिर आपके सामने साउथ की बेस्ट खबर लेकर लाए है। हम रोज आपके लिए साउथ की मजेदार खबर लेकर हाजिर होते हैं। ताकि आपसे एक भी खबर मिस ना हो। आइए जानते हैं कि आज साउथ जगत में क्या खास हो रहा है। आज राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म गेम चेंजर से नया गाना रा माचा माचा का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक्टर इस वीडियो में जबरदस्त डांस मूव्स कर रहे हैं। वही जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने पीड़िता पर कई बड़े आरोप लगाएं हैं। आइए जानते हैं और क्या खास हुआ है।

Top 7 South Gossips 28 September जान्हवी कपूर ने शेयर की देवरा के सेट से अनदेखी तस्वीरें जानी मास्टर की पत्नी ने पीड़िता पर लगाए कई आरोप
01 / 08

Top 7 South Gossips 28 September: जान्हवी कपूर ने शेयर की देवरा के सेट से अनदेखी तस्वीरें, जानी मास्टर की पत्नी ने पीड़िता पर लगाए कई आरोप

आज 28 सितंबर 2024 को हम फिर आपके सामने साउथ की बेस्ट खबर लेकर लाए है। हम रोज आपके लिए साउथ की मजेदार खबर लेकर हाजिर होते हैं। ताकि आपसे एक भी खबर मिस ना हो। आइए जानते हैं कि आज साउथ जगत में क्या खास हो रहा है। आज राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म गेम चेंजर से नया गाना रा माचा माचा का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक्टर इस वीडियो में जबरदस्त डांस मूव्स कर रहे हैं। वही जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने पीड़िता पर कई बड़े आरोप लगाएं हैं। आइए जानते हैं और क्या खास हुआ है। और पढ़ें

सैफ ने तेलुगु सिनेमा में बताया अंतर
02 / 08

सैफ ने तेलुगु सिनेमा में बताया अंतर

देवरा बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। हाल ही में सैफ अली खान ने तेलुगु सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। सैफ ने कहा बाहुबली हमारी अपनी संस्कृति में बहुत पौराणिक और ऐतिहासिक है। कल्कि भी महाभारत से जुड़ी है। इसे देखकर अंत में आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां लोग अपने हीरो को देवताओं की तरह मानते हैं, जो एक तरह से सिनेमा होना चाहिए।और पढ़ें

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी लेंगी सात फेरे
03 / 08

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी लेंगी सात फेरे

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। अफवाहों के अनुसार, अनुष्का शेट्टी जल्द ही एक दुबई के बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट बताती है कि परिवार पहले ही मिल चुके हैं और शादी के बारे में चर्चा कर चुके हैं।

जयम रवि ने खोली घर की पोल
04 / 08

जयम रवि ने खोली घर की पोल

जयम रवि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद से उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता था। उनके साथ नौकरानियों से भी बदतर व्यवहार किया गया। साथ ही एक्टर ने बताया कि उन्हें किसी भी खर्च के लिए अपनी पूर्व पत्नी की बात माननी पड़ती थी।

जान्हवी कपूर ने शेयर की देवरा ने अनदेखी तस्वीरें
05 / 08

जान्हवी कपूर ने शेयर की देवरा ने अनदेखी तस्वीरें

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर देवरा सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इस फोटो में जान्हवी बहुत ही सुंदर लग रही हैं। बता दें जान्हवी ने लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनी है जान्हवी बोट में लेटे-लेटे ड्राइंग में फिश बनती नजर आ रही हैं।

जानी मास्टर की पत्नी ने लगाए पीड़िता पर आरोप
06 / 08

जानी मास्टर की पत्नी ने लगाए पीड़िता पर आरोप

जानी मास्टर की पत्नी ने पीड़िता पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। बता दें जानी मास्टर की पत्नी का कहना है कि पीड़िता ने जानी मास्टर को प्यार के नाम पर फंसाया और परेशान किया है। आयशा ने कहा पीड़िता का कई लोगों से संबंध था। अक्सर वो प्यार के बहाने अमीर लोगों को फंसाती है।

सामंथा रुथ प्रभु को मिला वुमन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड
07 / 08

सामंथा रुथ प्रभु को मिला वुमन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

सामंथा रुथ प्रभु को वुमन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही इस अवॉर्ड्स समारोह में ऐश्वर्या राय भी नजर आईं। ऐश्वर्या राय को बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मानित किया गया।

गेम चेंजर का रा माचा माचा प्रोमो आउट
08 / 08

गेम चेंजर का रा माचा माचा प्रोमो आउट

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर इस साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। हाल ही में गेम चेंजर के दूसरे गाने 'रा माचा माचा' का प्रोमो आउट हुआ है। इसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited