Top 7 TV Gossips: प्रेग्नेंसी में दुर्गा मां के दरबार पहुंचीं देवोलीना, नए परिवार के साथ बेहद खुश दिखी अनुपमा
Top 7 TV Gossips 11 October, 2024: टीवी की दुनिया से हमेशा ही बड़ी खबरें सुनाई देती हैं। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां देवोलीना भट्टाचार्जी प्रेग्नेंसी में दुर्गा मां के दर्शन के लिए पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर रुपाली गांगुली 'अनुपमा' की नई टीम के साथ नजर आई।
11 अक्टूबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
Top 7 TV Gossips 11 October, 2024: टीवी का गलियारा हमेशा ही बड़ी खबरों से भरा रहता है। रोजाना ही टीवी से जुड़ी बड़ी-बड़ी खबरें लोगों को हैरान करती हैं। आज का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जहां प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ रोमांटिक होती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर देवोलीना भट्टाचार्जी ने प्रेग्नेंसी में दुर्गा मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर
येशा हरसोरा के हाथ लगा नया शो
'गुम है किसी के प्यार में' एक्ट्रेस येशा हरसोरा के हाथ नया शो लगा है। उनके हाथ एसेल वीजन का एक शो लगा है, हालांकि इसका नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। बता दें कि येशा हरसोरा पहले 'खूबसूरत' में नजर आने वाली थीं, लेकिन ये शो शुरू होने से पहले ही बंद हो गया।
अंकिता लोखंडे-विक्की ने कराया रोमांटिक फोटोशूट
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने रोमांटिक फोटोशूट कराया है, जिसमें दोनों बेहद प्यारे लगे। बता दें कि अंकिता लोखंडे को लेकर खबर आई थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
प्रेग्नेंसी में दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं देवोलीना भट्टाचार्जी
देवोलीना भट्टाचार्जी ने प्रेग्नेंसी में दुर्गा मां के दरबार में हाजिरी लगाई। देवोलीना भट्टाचार्जी ने दुर्गा पूजा से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस अपने पति संग नजर आईं।
गुलकी जोशी ने की टीवी पर वापसी
गुलकी जोशी ने पुलिस इंस्पेक्टर बन टीवी पर वापसी की है। दरअसल, वह 'वागले की दुनिया' में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर नजर आएंगी। गुलकी जोशी की एंट्री देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर हैं।
नए परिवार संग नजर आई अनुपमा
'अनुपमा' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें रुपाली गांगुली नए सितारों के साथ नजर आईं। इन फोटोज को देख फैंस भी एक्साइटेड दिखे।
'बिग बॉस 18' में मेहमान बनकर आएंगी मल्लिका शेरावत
'बिग बॉस 18' में पहले वीकेंड का वार पर महफिल सजने वाली है। एक्ट्रेस मल्लिका शेहरावत, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी शो में मेहमान बनेंगे और कंटेस्टेंट्स के बीच रंग जमाएंगे।
आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान को लेकर खबरें आई थीं कि दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। लेकिन अब सोमी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने भी ऐसा सुना था, लेकिन वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। सोमी खान ने बताया कि वे सही वक्त आने पर बेबी प्लानिंग करेंगे।
पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद ऐसा है WTC प्वाइंट्स टेबल का हाल
Amitabh Bachchan Birthday: देसी अंदाज में फैंस के बीच आए शहंशाह, लोगों का प्यार देख आंखें हुई नम
मनु भाकर का ग्लैमरस अंदाज, मॉडल बन किया रैंप वॉक
लंबा जीवन जीने के लिए रोज खाएं इतने फल सब्जियां, लंबी उम्र की है गारंटी
भारत में कर्क रेखा को दो बार काटने वाली नदी कौन सी है, जानें कितनी है इसकी लंबाई
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited