Top 7 TV Gossips: 'अनुपमा' में पराग बनते-बनते रह गया ये हैंडसम हंक, BB 18 के इस हैंडसम हंक के हाथ लगा KKK 15

Top 7 TV Gossips 7 March, 2025: टीवी की दुनिया रोज की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरी हुई है। जहां एक तरफ 'अनुपमा' में पराग कोठारी को राहिल आजम से पहले एक और हैंडसम हंक को अप्रोच किया गया था। तो वहीं 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।

7 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें
01 / 08

7 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 7 March, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरा हुआ है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक्टर अमर उपाध्याय से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी जैसे कई सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ 'अनुपमा' के लिए अमर उपाध्याय को अप्रोच किया गया था तो वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक बार एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी आज की 7 बड़ी खबरों पर-

अनुपमा का हिस्सा बनते-बनते रह गए अमर उपाध्याय
02 / 08

'अनुपमा' का हिस्सा बनते-बनते रह गए अमर उपाध्याय

'अनुपमा' में पराग कोठारी का किरदार अदा करने के लिए अमर उपाध्याय को अप्रोच किया गया था। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वह राजन शाही के शो के लिए हामी नहीं भर पाए। ऐसे में अरम उपाध्याय को अनुपमा से हाथ धोना पड़ा।

हार मानकर जयपुर वापिस चली गई थीं प्रियंका चाहर चौधरी
03 / 08

हार मानकर जयपुर वापिस चली गई थीं प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि उन्हें करियर के शुरुआती दिनों में लगातार रिजेक्शन मिल रहे थे। इन रिजेक्शन से वह इस कदर परेशान हो गई थीं कि उन्होंने हार मान ली। प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, "मैंने भी हार मानी। एक टाइम पर जब थक गई कि इतना नहीं हो रहा है, जितना सोचा था। तो मैं वापिस जयपुर चली गई।"

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा संग धार्मिक यात्रा पर निकला ईशा सिंह का परिवार
04 / 08

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा संग धार्मिक यात्रा पर निकला ईशा सिंह का परिवार

ईशा सिंह हाल ही में अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली हैं। खास बात तो यह है कि इस यात्रा में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भी उनके साथ नजर आए। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट से शादी करना चाहते थे एल्विश यादव
05 / 08

आलिया भट्ट से शादी करना चाहते थे एल्विश यादव

एल्विश यादव ने हाल ही में प्रतीक सहजपाल संग बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें आलिया भट्ट बेहद पसंद थीं। एल्विश यादव ने कहा कि अब तो शादी हो गई। इसपर प्रतीक ने जवाब दिया, "शादी हो गई तो क्या हुआ, कौन सा शादी करनी थी भैय्या।" इसपर एल्विश ने बीच में टोकते हुए कहा, "मुझे तो करनी थी लेकिन, क्यों टॉपिक छेड़ दिया यार, सॉरी रणबीर भाई।"

अनुपमा का हिस्सा बनते-बनते रह गए अमर उपाध्याय
06 / 08

'अनुपमा' का हिस्सा बनते-बनते रह गए अमर उपाध्याय

'अनुपमा' में पराग कोठारी का किरदार अदा करने के लिए अमर उपाध्याय को अप्रोच किया गया था। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वह राजन शाही के शो के लिए हामी नहीं भर पाए। ऐसे में अरम उपाध्याय को अनुपमा से हाथ धोना पड़ा।

खतरों के खिलाड़ी 15 में हाथ आजमाएंगे शहजादा धामी
07 / 08

'खतरों के खिलाड़ी 15' में हाथ आजमाएंगे शहजादा धामी

शहजादा धामी को लेकर खबर है कि उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अप्रोच किया गया है। उनके और मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि वह इसका हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसपर कुछ आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है।

वीर हनुमान बोलो बजरंग बलि की जय में भगवान इंद्र की भूमिका अदा करेंगे मीर अली
08 / 08

'वीर हनुमान: बोलो बजरंग बलि की जय' में भगवान इंद्र की भूमिका अदा करेंगे मीर अली

'वीर हनुमान: बोलो बजरंग बलि की जय' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो के जरिए एक बार फिर से मीर अली भगवान इंद्र की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "इस किरदार को पाकर मैं काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited