Top 7 TV News 16 September: दुल्हन बन हिना खान ने लगाई रैंप वॉक पर आग, अनुपमा को मदालसा शर्मा ने कहा अलविदा
Top 7 TV News 16 September: टीवी की दुनिया में आज सुबह से खबरों की बारिश हो रही है। जहां के तरफ ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के बीच हिना खान ने रैंप वॉक किया। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा को अब मदासला शर्मा ने 4 साल बाद छोड़ दिया है।

TV की इंडस्ट्री में आज '15 सितंबर' को हुई ये 7 बड़ी खबरें
Top 7 TV News 16 September: टीवी की दुनिया में आज कई बड़ी खबरों का तांता लगा रहा है जिससे दर्शकों को चटपटी खबरों की कमी नहीं हुई। सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे के बाद एक और टीवी हसीना ने शो को अलविदा कह दिया है। वहीं दूसरी तरह बिग बॉस 18 के मेकर्स ने निया शर्मा को ऑफर भेजा है। टीवी इंडस्ट्री में आज की 7 बड़ी खबरें क्या हुई पढिए यहाँ।

Nimrit Kaur Ahluwalia ने किया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू
छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया फिल्म शौनकी सरदार से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह सिंगर गुरु रँधावा संग रोमांस फरमाती नजर आएंगी।

Khatron Ke Khiladi 14 की रैपअप पार्टी
कल खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट ने रैपअप पार्टी की, जिसमें सभी टीवी स्टार्स शामिल हुए। सभी स्टार्स ने पार्टी करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो खूब वायरल हो रही है।

Kaun Banega Crorepati में इस कंटेस्टेंट के लिए बदला नियम
कौन बनेगा करोड़पति का एक प्रोमो जारी किया गया जिसमें हॉट सीट पर झारखंड के त्रिशूल सिंह बैठे नजर आए। खेल के बीच में अमिताभ बच्चन ने उनके लिए कई सालों से चल रहा नियम बदल लिया लेकिन वह क्या था यह शो में पता चलेगा।

Hina Khan ने किया रैंपवॉक
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के बीच रैंप वॉक किया। लाल जोड़े में नई नवेली दुल्हन बन एक्ट्रेस ने सभी को अपने इस लुक से हैरान कर दिया। फैंस तो एक्ट्रेस पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

Bigg Boss 18 में एंट्री लेंगी Nia Sharma?
जल्द ही सलमान खान का शो बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है। इस बीच खबर आई की शो के मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को ऑफर भेजा है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस और मेकर्स द्वारा इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

Madalsa Sharma ने छोड़ा अनुपमा
आज टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने बताया कि उन्होंने अनुपमा छोड़ दिया है। सुधांशु पांडे के बाद अब काव्या ने राजन शाही के शो को लात मार दी है।

डाइजेशन को बनाना है मशीन से भी तेज, पिएं इस हरे पत्ते का पानी, पेट की गैस और कब्ज के लिए है रामबाण

आईपीएल और वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

शरीर में जमा चर्बी और कोलेस्ट्रॉल का एक साथ सफाया कर सकती है ये चीज, पहले जान लें खाने का सही तरीका

2 राज्य 6 जिले करीब 40 नए स्टेशन, बिहार में बिछने वाली हैं 315 किमी. लंबी रेल लाइनें; किसानों की भरेगी तिजोरी!

Durga Chalisa Hindi Lyrics: नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी... यहां पढ़ें देवी दुर्गा चालीसा

Durga Chalisa Lyrics Hindi: नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी, नवरात्रि पर जरूर पढ़ें दुर्गा चालीसा का पाठ

दुबई में बजा सिकंदर का डंका, दुनिया के सबसे बड़े फेरिस व्हील पर चमका सलमान-रश्मिका का नाम

ChatGPT से फ्री में बनाएं Ghibli-स्टाइल फोटोज और वीडियो! आजमाएं ये सीक्रेट ट्रिक

Happy Cheti Chand 2025 Wishes Images: चेटी चंड बधाई संदेश इन हिंदी, झूलेलाल जयंती की विशेज, देखें हैपी सिंदी नव वर्ष की शुभकामनाएं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited