Tuesday Trivia: अस्पताल में भर्ती पत्नी को छोड़कर माधुरी दीक्षित के पीछे दीवाना बना घूमता था ये हैंडसम हंक, हथियारों से न जुड़ता रिश्ता तो हो जाती शादी

Sanjay Dutt and Madhuri Dixit Love Story: 90 के दशक में माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और चर्चित हीरोइन थीं। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद वो करोड़ों दिलों पर राज कर रही थीं। इन करोड़ों दिलों में एक दिल संजय दत्त का भी था, जो उनके पीछे दीवाना बनकर घूम रहे थे। संजय पर माधुरी की दीवानगी इस कदर छायी थी कि उन्हें अपनी बीमार पत्नी का भी ख्याल नहीं आता था। आइए आपको संजय-माधुरी की अधूरी प्रेमकहानी के बारे में बताते हैं, जो लाख कोशिशों के बावजूद भी पूरी न हो सकी।

01 / 08
Share

जानिए क्यों हुआ था संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का ब्रेकअप (Sanjay Dutt-Madhuri Dixit Love Story)

Sanjay Dull-Madhuri Dixit Love Story: 90 के दशक की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में कीं। एक्ट्रेस ने शायद ही ऐसा कोई किरदार होगा, जो उन्होंने बड़े परदे पर ना निभाया हो। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ माधुरी दीक्षित की लव-लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 90 के दशक में माधुरी दीक्षित का नाम संजय दत्त के साथ जुड़ा था। इस कपल की लव-लाइफ के चर्चा बॉलीवुड की गलियों में आज भी दफन हैं। ना जाने इस कपल को किसकी नजर लगी और इनका अच्छा-खासा रिश्ता कांच की तरह टूटकर बिखर गया। आइए जानें कैसे अलग हुआ था ये कपल...

02 / 08
Share

ऐसे हुई थी Sanjay Dutt-Madhuri Dixit की पहली मुलाकात

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'साजन' में साथ में काम किया था। इस फिल्म के सुपरहिट होते ही माधुरी और संजय दत्त की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों के अफेयर की चर्चा भी होने लगी थी।

03 / 08
Share

शादीशुदा थे Sanjay Dutt

माधुरी दीक्षित संग नाम जुड़ने से पहले ही संजय दत्त की शादी ऋचा शर्मा से हुई थी। संजय और ऋचा के रिश्ते इतने अच्छे नहीं थे। यही वजह थी कि संजय दत्त को माधुरी से प्यार हो गया था। यही नहीं संजय और ऋचा के तलाक लेने की नोबत आ गई थी।

04 / 08
Share

पति के अफेयर की खबर सुन न्यूयॉर्क से लौट आई थीं ऋचा शर्मा

बताया जाता है कि जब ऋचा शर्मा के कानों में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबर पहुंची तो वो तुरंत न्यूयॉर्क से मुंबई लौट आई थीं। उस दौरान ऋचा शर्मा विदेश में ब्रेन ट्यूमर का इलाज करा रही थीं और 1996 में उनकी मौत हो गई थी। संजय दत्त पर पत्नी को धोखा देने का भी आरोप लगा था।

05 / 08
Share

ऋचा की बहन ने Madhuri Dixit को बताया था घर तोड़ने वाली

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खबर ऋचा शर्मा की बहन ऐना शर्मा को भी थी। उन्होंने एक स्टेटमेंट में ऋचा और संजय दत्त की शादीशुदा लाइफ को खराब करने के लिए माधुरी दीक्षित को जिम्मेदार ठहराया था।

06 / 08
Share

शादी करने वाले थे Sanjay Dutt-Madhuri Dixit

ऋचा शर्मा की मौत के बाद संजय दत्त एकदम अकेले पड़ गए थे। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित से शादी करने का मन भी बना लिया था। लेकिन अचानक दोनों की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया।

07 / 08
Share

अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे Sanjay Dutt

संजय को 1993 में अवैध हथियार रखने के आरोप में टाडा के तहत गिरफ्तार किया गया था। संजय दत्त की गिरफ्तारी की खबर सुनकर माधुरी ने संजय दत्त के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।

08 / 08
Share

जेल में Sanjay Dutt से मिलने नहीं गई थीं Madhuri Dixit

कहा जाता है कि जब संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया तो वो माधुरी दीक्षित उनसे मिलने जेल भी नहीं गई थी। सालों के रिलेशनशिप को माधुरी ने एक झटके में भुला दिया था। जेल से बाहर आने के बाद संजय ने भी माधुरी की शक्ल नहीं देखी।