Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकलते ही इन 9 सितारों के करियर पर लगा ग्रहण, मेकर्स नहीं दे रहे रत्ती भर भाव
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai These Stars Not Getting Work: टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बता दें कि कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्हें शो से निकलने के बाद ढंग का कोई काम नहीं नसीब हुआ।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकलते ही इन 9 सितारों के करियर पर लगा ग्रहण, मेकर्स नहीं दे रहे रत्ती भर भाव
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai These Stars Not Getting Work: टीवी के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने सालों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई थी और टीआरपी में भी टॉप पर बना हुआ है। यूं तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में सितारों का आना-जाना लगा रहा है। लेकिन बता दें कि कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्हें शो से निकलने के बाद ढंग का कोई काम नहीं नसीब हुआ। इस लिस्ट में करण मेहरा से लेकर कांची सिंह तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के उन सितारों पर-

करण मेहरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में करण मेहरा ने नैतिक का रोल निभाया था। शो में वह बहुत पॉपुलर हुए। लेकिन शो से निकलने के बाद मानो उनके करियर पर ग्रहण लग गया हो। वह बिग बॉस में भी नजर आए, लेकिन कुछ ही दिनों में बाहर हो गए।

कांची सिंह
कांची सिंह ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायू का रोल अदा किया था। लेकिन शो से निकलने के बाद उन्हें किसी खास प्रोजेक्ट में जगह नहीं मिली।

पारस प्रियदर्शन
पारस प्रियदर्शन ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नील का रोल अदा किया था। शो से निकलने के बाद उन्हें किसी खास प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया।

लता सबरवाल
लता सबरवाल ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लंबे वक्त तक काम किया है। लेकिन शो को छोड़ने के बाद वह किसी खास प्रोजेक्ट में नहीं नजर आईं।

मयंक अरोड़ा
मयंक अरोड़ा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कायरव का रोल अदा किया था। वह अचानक ही शो को छोड़कर चले गए थे। इस शो से जाने के बाद मयंक को किसी दूसरे प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया।

पारुल चौहान
पारुल चौहान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में स्वर्णा का रोल अदा किया था। इस शो के बाद वह कुछ दिन ब्रेक पर रहीं और 2022 में 'धर्म योद्धा गरुण' में भी दिखीं। लेकिन वह शो जल्द ही बंद हो गया।

शरण आनंदानी
शरण आनंदानी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वंश का रोल अदा किया था। उन्होंने अचानक ही शो को बाय बोल दिया। इसके बाद उन्हें किसी खास प्रोजेक्ट में जगह नहीं मिली।

पूजा जोशी अरोड़ा
पूजा जोशी अरोड़ा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वर्षा का रोल निभाया था। इस शो के बाद पूजा को किसी दूसरे प्रोजेक्ट में जगह नहीं मिली। वहीं इसी साल पूजा जोशी दूसरी बार मम्मी बनी हैं।

रोहन मेहरा
रोहन मेहरा को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद 'बिग बॉस 10' में देखा गया था। इसके बाद से ही एक्टर म्यूजिक वीडियोज में हाथ आजमा रहे हैं। लेकिन किसी खास शो या मूवी में उन्हें मौका नहीं मिला है।

बर्मिंघम टेस्ट की छोटी सी पारी में बड़ा धमाल कर गए ऋषभ पंत

शुभमन गिल बने ये कारनामा करने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान

वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए रचा इतिहास, इंग्लैंड के उड़ा दिए होश

अपनी ही बात से पलटे गंभीर, इस खिलाड़ी के साथ कर दी नाइंसाफी

57 साल के अक्षय कुमार ने इस खास पानी को बताया सेहत के लिए अमृत, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए बेस्ट

IND vs ENG 2nd Test day 1 Highlights: शुभमन गिल ने जड़ा कप्तानी शतक, टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत

ओंकार साल्वी बने रहेंगे मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, चीफ सेलेक्टर का कार्यकाल भी बढ़ा

Wimbledon 2025: पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंची युकी भांबरी-रॉबर्ट गैलोवे की जोड़ी, बोपन्ना हुए बाहर

OurCryptoMiner के मायने क्या हैं? रजिस्ट्रेशन करते ही पा सकते हैं इतना बोनस; समझें माइनिंग का पूरा गणित

'आतंकी हमलों पर अलग-अलग रुख अपनाते हैं कुछ देश', क्वाड बैठक में जयशंकर बोले-भारत नहीं बदलता अपनी राय
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited