Gallantry Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित, सेना के 36 जांबाज जवानों को मिले कीर्ति और शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए इनमें सात मरणोपरांत हैं। राष्ट्रपति ने 26 शौर्य चक्र भी प्रदान किए और इनमें भी सात मरणोपरांत हैं। बता दें, अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र देश में शांतिकाल का दूसरा और शौर्य चक्र तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

वीरता पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों को उनके अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जिनमें से सात को मरणोंपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया। कीर्ति चक्र, भारत का दूसरा शीर्ष सैन्य वीरता पुरस्कार है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 26 सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को शौर्य चक्र भी प्रदान किए जिनमें से सात को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। बयान में साझा की गई पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन के ग्रेनेडियर्स के सिपाही पवन कुमार, पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के सेना मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमन सिंह और भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 9वीं बटालियन के हवलदार अब्दुल मजीद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

रक्षा मंत्रालय
सीआरपीएफ के निरीक्षक दिलीप कुमार दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव और सिपाही बबलू राभा व शंभू रॉय को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया और उनके परिवार के सदस्यों ने यह सम्मान राष्ट्रपति से प्राप्त किया। मंत्रालय ने बताया कि मेजर रैंक के दो और नायब सूबेदार सहित तीन सैनिकों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन ने 'एक्स' पर समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। राष्ट्रपति भवन ने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने आग की एक बड़ी घटना में कई लोगों को बचाने के लिए असाधारण बहादुरी और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

वीरता पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 21वीं बटालियन के मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। रावत ने मणिपुर में एक खुफिया नेटवर्क स्थापित किया जिसने उन्हें घाटी आधारित उग्रवादियों का सटीक पता लगाने में सक्षम बनाया और एक अभियान में तीन उग्रवादियों को काबू कर पकड़ लिया। मंत्रालय ने कहा कि वीरता पुरस्कार असाधारण वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में शामिल हुआ, जहां राष्ट्रपति जी ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए। हमारे देश को हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और समर्पण पर गर्व है। वे सेवा और बलिदान के सर्वोच्च आदर्शों का उदाहरण हैं। उनका साहस हमेशा हमारे लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सिपाही को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेना के छह अन्य जवानों को भी सम्मानित किया गया। सूची के अनुसार, थलसेना, वायुसेना, नौसेना और गृह मंत्रालय के अधीन सेवाएं देने वाले कर्मियों के एक समूह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। शौर्य चक्र, अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।

Photos: धरती के पांच ऐसे जीव, जो पक्षी न होने पर भी आसमान में भर सकते हैं उड़ान

Hidden Puzzle: खूब सारे कांटा में छिपकर बैठा है टांका, खोज लिया तो कहलाएंगे बुद्धिजीवी

दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन? टॉप-10 की लिस्ट से आउट हुआ ये भारतीय दिग्गज; लेकिन इनकी बढ़ी अकूत संपत्ति

Kasganj-Etah Rail Line: 2 जिले 20 गांव 3 नए रेलवे स्टेशन, UP में बिछने वाली है नई रेल लाइन, किसानों की हो जाएगी चांदी

IPL 2025 में कौन है सबसे महंगा कोच, ये है सबकी सैलरी

Surya Grahan 2025 Horoscope Today: सूर्य ग्रहण से चमक उठेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत की नहीं होगी कमी, लेकिन इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Bengaluru Murder: पत्नी की हत्या करके सूटकेस में छिपाया शव, 24 घंटे में गिरफ्तार आरोपी पति

अलविदा की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधे लोग, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया आग्रह

Dulhan Dance: फंक्शन के दौरान दुल्हन ने दिया क्यूट परफॉर्मेंस, डांस देख हर किसी ने की तारीफ

Solar Eclipse 2025, Surya Grahan Sutak Start End Time: सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा? जानिए इस दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited