Gallantry Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित, सेना के 36 जांबाज जवानों को मिले कीर्ति और शौर्य चक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए इनमें सात मरणोपरांत हैं। राष्ट्रपति ने 26 शौर्य चक्र भी प्रदान किए और इनमें भी सात मरणोपरांत हैं। बता दें, अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र देश में शांतिकाल का दूसरा और शौर्य चक्र तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।


वीरता पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों को उनके अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जिनमें से सात को मरणोंपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया। कीर्ति चक्र, भारत का दूसरा शीर्ष सैन्य वीरता पुरस्कार है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 26 सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को शौर्य चक्र भी प्रदान किए जिनमें से सात को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। बयान में साझा की गई पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, राष्ट्रीय राइफल्स की 55वीं बटालियन के ग्रेनेडियर्स के सिपाही पवन कुमार, पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के सेना मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमन सिंह और भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 9वीं बटालियन के हवलदार अब्दुल मजीद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
रक्षा मंत्रालय
सीआरपीएफ के निरीक्षक दिलीप कुमार दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव और सिपाही बबलू राभा व शंभू रॉय को कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया और उनके परिवार के सदस्यों ने यह सम्मान राष्ट्रपति से प्राप्त किया। मंत्रालय ने बताया कि मेजर रैंक के दो और नायब सूबेदार सहित तीन सैनिकों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन ने 'एक्स' पर समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। राष्ट्रपति भवन ने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने आग की एक बड़ी घटना में कई लोगों को बचाने के लिए असाधारण बहादुरी और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
वीरता पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की 21वीं बटालियन के मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। रावत ने मणिपुर में एक खुफिया नेटवर्क स्थापित किया जिसने उन्हें घाटी आधारित उग्रवादियों का सटीक पता लगाने में सक्षम बनाया और एक अभियान में तीन उग्रवादियों को काबू कर पकड़ लिया। मंत्रालय ने कहा कि वीरता पुरस्कार असाधारण वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिए गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में शामिल हुआ, जहां राष्ट्रपति जी ने वीरता पुरस्कार प्रदान किए। हमारे देश को हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और समर्पण पर गर्व है। वे सेवा और बलिदान के सर्वोच्च आदर्शों का उदाहरण हैं। उनका साहस हमेशा हमारे लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सिपाही को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेना के छह अन्य जवानों को भी सम्मानित किया गया। सूची के अनुसार, थलसेना, वायुसेना, नौसेना और गृह मंत्रालय के अधीन सेवाएं देने वाले कर्मियों के एक समूह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। शौर्य चक्र, अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
ट्रेंट बोल्ट ने रचा नया इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
'परम सुंदरी' के सेट से लीक हुआ जाह्नवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक, साड़ी पहनकर आँखों में चश्मा लगाकर टौर में चलती दिखीं एक्ट्रेस
Rangoli Designs For Chaiti Chhath 2025: छठ महापर्व पर घर के आंगन में सजाएं ऐसी सुंदर रंगोली, देखें ईजी और सिंपल चैत्र छठ पूजा की रंगोली डिजाइन्स
इस राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण, ढाई साल रहेगी मौज, जमकर कमाएंगे पैसा!
शिमला-मनाली हुए पुराने, गर्मियों की शुरुआत में घूमें ये 4 हिल स्टेशन, खूबसूरत नजारे देख कहेंगे वाह
दो अप्रैल से लागू होने जा रहा 'ट्रंप टैरिफ', दुनिया के कारोबार पर होगा असर, भारत भी अछूता नहीं, ये सेक्टर होंगे प्रभावित
पंजाब के विवादित पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा, 2018 जीरकपुर रेप केस में आया फैसला
रक्षक बना भक्षक! 'दरोगा' के कांड से पुलिस महकमा हुआ शर्मसार; नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म का आरोप
'HAL ने रूसी सैन्य एजेंसी को भेजी संवेदनशील तकनीक'...न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज, बताया भ्रामक
YRKKH Spoiler 1 April: गणगौर पूजा में फटेगा सिलेंडर, हादसे से पहले अभीर-चारु का अफेयर जान लेगा रोहित
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited