लहसुन के तेल के 5 फायदे, जान कर रह जाएंगे हैरान

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। लहसुन के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ठीक वैसे ही लहसुन का तेल भी सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। ऐसे में जानिए लहसुन के तेल के क्या हैं 5 फायदे।

01 / 05
Share

बालों के लिए फायदेमंद

हेयर फॉल की समस्या से निजात दिलाने में लहसुन का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें सल्फर, विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों का झड़ना कम करते हैं।

02 / 05
Share

दांत दर्द से दिलाए छुटकारा

दांत दर्द से परेशान लोगों के लिए लहसुन का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दांतों में दर्द होने पर रूई के टुकड़े पर लहसुन के तेल की कुछ बूंद लें और प्रभावित दांत पर 10-30 मिनट तक रखें। जल्द आराम मिलेगा।

03 / 05
Share

स्किन के लिए

एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुणों से भरपूर लहसुन का तेल स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।

04 / 05
Share

हड्डियों के लिए

लहसुन का तेल हड्डियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

05 / 05
Share

हार्ट के लिए

लहसुन का तेल हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।