रोटी को बनाना है फैट कटर तो बस आटा गूंथते समय मिला लें ये सफेद चीज, महीनेभर में छांट देगी शरीर की चर्बी

वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए ये फैट कटर रोटी किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है। यह पेट में जाने के बाद आपके शरीर की चर्बी को छांटना शुरू कर देती है।

चुटकियों में बनाएं फैट कटर रोटी
01 / 05

​चुटकियों में बनाएं फैट कटर रोटी

अपनी रोटी को फैट कटर बनाने के लिए आपको बहुत कुछ खास करने की जरूरत नहीं होती है, बस आपको कुछ ऐसी चीजें मिलानी पड़ती हैं जिनमें पोषण की मात्रा भरपूर हो और कैलोरी कम। आपको बता दें कि एक ऐसी सफेद चीज है जिसे अगर अपने आटा में गूंथते समय मिला लें, तो इससे आपकी रोटी फैट कटर बन सकती है। जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, यह रोटी उनके लिए किसी रामबाण उपाय से कम नहीं हैं। यहां जानें आटे में क्या मिलाने से पिघलेगी चर्बी..और पढ़ें

बहुत सारे हैं विकल्प
02 / 05

बहुत सारे हैं विकल्प

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि रोटी को फैट कटर बनाने के लिए हमारे पास कोई एक चीज नहीं, बल्कि ढेरों विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से रोटी का पोषण मूल्य बढ़ाया जा सकता है और सेहत के लिए लाभकारी बनाया जा सकता है। इनमें जीरा पाउडर, अजवाइन, मेथी दाना, सोया बड़ी पाउडर, अलसी के बीज, चिया के बीज आदि शामिल हैं।और पढ़ें

ये सफेद चीज है सबका बाप
03 / 05

​ये सफेद चीज है सबका बाप

भले ही आप अपनी रोटी में बहुत सारी चीजें मिलाकर उसे अधिक लाभकारी बना सकते हैं, लेकिन एक ऐसी सफेद चीज है जो वेट लॉस के बहुत ज्यादा कारगर है। इस सफेद चीज का नाम है इसबगोल भूसी। आपने इसका सेवन कब्ज या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में किया होगा, लेकिन आप इसे रोटी में भी मिला सकते हैं।

बढ़ा देती है फाइबर
04 / 05

​बढ़ा देती है फाइबर

जब आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो यह हमारी आंतों में जाकर फूल जाता है। यह आंतों में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ाता है और आंतों की गंदगी साफ करने में मदद करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह कि यह आपकी भूख को दबाता है और पेट बहुत जल्दी भर देता है।

चर्बी जलाने की बढ़ाए रफ्तार
05 / 05

चर्बी जलाने की बढ़ाए रफ्तार

रोटी के में इसबगोल को मिलाकर खाने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए भी एक बहेतरीन चीज है। इसकी मदद से आपके शरीर की फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और तेजी से वजन कम होता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited