रोटी को बनाना है फैट कटर तो बस आटा गूंथते समय मिला लें ये सफेद चीज, महीनेभर में छांट देगी शरीर की चर्बी

वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए ये फैट कटर रोटी किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है। यह पेट में जाने के बाद आपके शरीर की चर्बी को छांटना शुरू कर देती है।

01 / 05
Share

​चुटकियों में बनाएं फैट कटर रोटी

अपनी रोटी को फैट कटर बनाने के लिए आपको बहुत कुछ खास करने की जरूरत नहीं होती है, बस आपको कुछ ऐसी चीजें मिलानी पड़ती हैं जिनमें पोषण की मात्रा भरपूर हो और कैलोरी कम। आपको बता दें कि एक ऐसी सफेद चीज है जिसे अगर अपने आटा में गूंथते समय मिला लें, तो इससे आपकी रोटी फैट कटर बन सकती है। जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, यह रोटी उनके लिए किसी रामबाण उपाय से कम नहीं हैं। यहां जानें आटे में क्या मिलाने से पिघलेगी चर्बी..

02 / 05
Share

बहुत सारे हैं विकल्प

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि रोटी को फैट कटर बनाने के लिए हमारे पास कोई एक चीज नहीं, बल्कि ढेरों विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से रोटी का पोषण मूल्य बढ़ाया जा सकता है और सेहत के लिए लाभकारी बनाया जा सकता है। इनमें जीरा पाउडर, अजवाइन, मेथी दाना, सोया बड़ी पाउडर, अलसी के बीज, चिया के बीज आदि शामिल हैं।

03 / 05
Share

​ये सफेद चीज है सबका बाप

भले ही आप अपनी रोटी में बहुत सारी चीजें मिलाकर उसे अधिक लाभकारी बना सकते हैं, लेकिन एक ऐसी सफेद चीज है जो वेट लॉस के बहुत ज्यादा कारगर है। इस सफेद चीज का नाम है इसबगोल भूसी। आपने इसका सेवन कब्ज या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में किया होगा, लेकिन आप इसे रोटी में भी मिला सकते हैं।

04 / 05
Share

​बढ़ा देती है फाइबर

जब आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो यह हमारी आंतों में जाकर फूल जाता है। यह आंतों में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ाता है और आंतों की गंदगी साफ करने में मदद करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह कि यह आपकी भूख को दबाता है और पेट बहुत जल्दी भर देता है।

05 / 05
Share

चर्बी जलाने की बढ़ाए रफ्तार

रोटी के में इसबगोल को मिलाकर खाने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए भी एक बहेतरीन चीज है। इसकी मदद से आपके शरीर की फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और तेजी से वजन कम होता है।