खाने के बाद पानी में घोलकर खा लें ये देसी चीज, आंतों में बढ़ा देगा गुड बैक्टीरिया, अपच-कब्ज का मिटा देगी नामोनिशान
अगर आपको भी आए दिन पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं, तो यह खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। ऐसे में इन देसी चीजों को पानी में घोलकर पीने आपकी समस्या जल्द दूर हो सकती है।
खराब गट हेल्थ
स्वस्थ पाचन के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आपकी आंतें स्वस्थ रहें। अगर आपकी आंतों में सूजन और छाले की समस्या हो जाती है या बैक्टीरिया कम हो जाते हैं, तो इसकी वजह से आपके पाचनतंत्र को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आजकल लोगों में अपच और कब्ज जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं, इसका एक बड़ा कारण भी खराब गट हेल्थ है। अच्छी बात यह है कि किचन में कुछ मसालों को घोलकर पीने से आपकी गट हेल्थ में सुधार हो सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
कौन से मसाले हैं कारगर
आपको बता दें किचन में मौजूद जीरा और सौंफ दो ऐसे मसाले हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इनका सेवन करने से आपको चुटकियों में अपच, कब्ज और ब्लोटिंग आदि छुटकारा मिल सकता है।
खाने के बाद करें सेवन
पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको इनका भोजन के बाद सेवन करना चाहिए। इससे भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में मदद मिलती है। साथ ही, पाचन क्रिया में सुधार होता है।
कैसे करें सेवन
भोजन के बाद आप 1-1 छोटा चम्मच जीरा और सौंफ को हल्का भूनकर इनका चूर्ण बनाकर ले सकते हैं। आप इस चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
हर्बल चाय भी अच्छा विकल्प
चूर्ण के अलावा आप भोजन के बाद एक कप पानी में सौंफ और जीरा डालकर इसे उबाल कर हर्बल चाय के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। इसे ब्लोटिंग से छुटकारा मिलेगा और गट हेल्ध में सुधार होगा।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited