प्रोटीन के लिए ये सफेद चीज खाते हैं Ajay Devgn, 55 की उम्र में दिखती है एक-एक मसल, फिटनेस में जवानों को करते हैं फेल

55 की उम्र अजय देवगन ने जिस तरह अपनी फिटनेस को मेंटेन किया हुआ है, यह लाखों लोगों के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं है। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस के आगे जवान बच्चे भी फेल हैं। वह अपनी फिटनेस को बनाए रखने प्रोटीन का खास ध्यान रखते हैं और नियमित एक खास चीज खाते हैं। यहां जानें इसके बारे में....

अजय देवगन का फिटनेस सीक्रेट
01 / 05

अजय देवगन का फिटनेस सीक्रेट

अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के दम पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में एक अलग मकाम हासिल किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होने करोड़ों फैंस बना लिए हैं। लेकिन आज के समय में वह सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि एक्टर को उनकी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी खूब जाना जाता है। 55 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी बॉडी बनाई हुई जैसी लोग जवानी में भी नहीं बना पाते हैं। उनकी बडी की एक-एक मसल नजर आती है। आपको बता दें कि एक्टर डाइट में प्रोटीन का खास ध्यान रखते हैं। वह इसके लिए नियमित एक खास चीज खाते हैं। यहां जानें उनका फिटनेस सीक्रेट। और पढ़ें

लेते हैं हेल्दी डाइट
02 / 05

लेते हैं हेल्दी डाइट

आपको बता दें कि अजय देवगन अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखते हैं। वह घर का बना सादा खाना खाते हैं। हालांकि, एक्टर नॉनवेजिटेरियन हैं। इसलिए वह चिकन, मटन, मछली आदि का सेवन भी करते हैं। इसके अलावा, वह बैलेंस डाइट लेते हैं जिसमें वह प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट का कॉम्बिनेशन लेते हैं। लेकिन किसी फैंसी मील के बजाए वह दाल-चावल और रोटी-सब्जी खाना अधिक पसंद करते हैं। हरी और रंग-बिरंगी सब्जियां उनकी फेवरेट हैं।और पढ़ें

रोज करते हैं वर्काआउट
03 / 05

रोज करते हैं वर्काआउट

55 के होकर भी अजय देवगन शारीरिक रूप से काफी एक्टिव रहते हैं। वह नियमित एक घंटे तक वर्कआउट करते हैं। उनके फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग से लेकर कार्डियो, वॉक , रनिंग आदि जैसी व्यायाम शामिल करते हैं। यह उनकी फिटनेस को बनाए रखने और मसल गेन करने में मदद करता है।

प्रोटीन का रखते हैं खास ख्याल
04 / 05

प्रोटीन का रखते हैं खास ख्याल

एक्टर अपनी मसल्स को बनाए रखने के लिए डाइट में प्रोटीन का खास ध्यान रखते हैं। यह उन्हें बढ़ती उम्र के साथ लीन मसल्स बनाए रखने में मदद करता है। वह अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड शामिल करते हैं। हालांकि, वह नॉनवेजिटेरियन हैं तो प्रोटीन प्राप्त करने को लेकर उन्हें कोई ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।और पढ़ें

प्रोटीन के लिए खाते ये खास चीज
05 / 05

प्रोटीन के लिए खाते ये खास चीज

आपको बता दें कि एक्टर अपना नाश्ता प्रोटीन से भरपूर करते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत ही प्रोटीन रिच नाश्ते के साथ करते हैं। वह इस दौरान प्रोटीन के लिए अंडे का सफेदी खाते हैं, जो प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा वे नट्स, ओट्स, ओटमील आदि का सेवन भी करते हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited