होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

रात को सोने से पहले शहद के साथ खाएं ये ड्राई फ्रूट, मिलेंगे ये 5 कमाल के फायदे

शहद और छुहारा का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर शहद और छुहारा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर करता है। ऐसे में जानिए रोजाना रात को सोने से पहले इसका सेवन करने के क्या क्या फायदे होते हैं।

शहद और छुहारा शहद और छुहारा
01 / 06
Share

शहद और छुहारा

शहद सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। सर्दी-जुकाम से लेकर कफ की समस्या से निजात दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अगर रात को सोने से पहले शहद के साथ छुहारे का सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

शहद और छुहारा के पोषक तत्व शहद और छुहारा के पोषक तत्व
02 / 06
Share

शहद और छुहारा के पोषक तत्व

शहद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंडी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। वहीं छुहारा में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, आयरन, विटामिन बी6 और कॉपर पाया जाता है।

03 / 06
Share

हड्डियों के लिए

रात को सोने से पहले शहद और छुहारे का साथ में सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। ये कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।

04 / 06
Share

याददाश्त बढ़ाए

शहद और छुहारे का साथ में सेवन करना मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर शहद और छुहारा याददाश्त को बढ़ाता है।

05 / 06
Share

पाचन के लिए

फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

06 / 06
Share

इम्यूनिटी के लिए

रोजाना रात को सोने से पहले शहद और छुहारा का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।