चुकंदर या अनार का जूस, किसे माना जाता है खून बढ़ाने की मशीन, जानें कौन बढ़ाता है तेजी से हीमोग्लोबिन

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है वह अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि उनके लिए अनार का जूस ज्यादा फायदेमंद है या चुकंदर का जूस। आखिर किस जूस का सेवन करने से तेजी से शरीर में खून दौड़ने लगता है। आज हम देंगे इसका जवाब।

01 / 05
Share

चुकंदर Vs अनार का जूस

जब शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो आपने अक्सर देखा होगा इस दौरान डॉक्टर फलों का सेवन और इनका जूस पीने की सलाह जरूर देते हैं। वहीं जब खून बढ़ाने की बात आती है तो ऐसे में दो ऐसे जूस हैं जिन्हें हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। पहला अनार का जूस और दूसरा चुकंदर का जूस। दोनों को ही खून की कमी दूर करने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों यह सवाल पूछते हैं कि आखिर दोनों जूस में से कौन सा जूस पीने से तेजी से खून की कमी दूर होती है? हीमोग्लोबिन बढ़ाने में क्या ज्यादा कारगर है? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

02 / 05
Share

अनार का जूस

अनार की बात करें तो इसमें विटामिन सी, आयरन और फॉलिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए अनार का जूस पीना एनीमिया के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी भी माना जाता है। लेकिन आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि जूस की तुलना में अनार का सेवन करने से ज्यादा फायदे मिलते हैं।

03 / 05
Share

चुकंदर का जूस

लाल-लाल चुकंदर को खून की कमी दूर करने के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। यह आयरन, विटामिन सी और फॉलिक एसिड का पावरहाउस है। हालांकि, इसका जूस बहुत अधिक मात्रा में पीने की सलाह नहीं दी जाती है। आप अपने रेगुलर जूस में 2-4 टुकड़े चुकंदर का डालकर पी सकते हैं। इतना करने भर से ही आपको जल्द खून की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, चुकंदर को सलाद में भी शामिल किया जा सकता है।

04 / 05
Share

दोनों में कौन है खून बढ़ाने की मशीन

आपको बता दें कि दोनों ही जूस खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं। दोनों के ही अपने अलग फायदे हैं। लेकिन इनका सेवन करते समय आपको इनकी मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए। बेहतर रिजल्ट के लिए आप दोनों को ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन जूस के बजाए अगर सीधे तौर पर इनका सेवन करेंगे तो यह ज्यादा लाभकारी हो सकते हैं।

05 / 05
Share

न करें ये गलती

आमतौर पर लोगों के यह देखने को मिलता है कि वे अनार य चुकंदर का सेवन ऐसी किसी चीज के साथ करते हैं, जिसमें कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि कैल्शियम आयरन के अवशोषण को रोकता है। इसलिए आपको हमेशा इनका सेवन अलग से करना चाहिए। इनका सेवन करने से 1 घंटा पहले या बाद में कुछ भी ऐसा खाने से बचना चाहिए, जिसमें कैल्शियम होता है।