कंधे और छाती के साइज को बढ़ाना है तो जरूर करें 5 एक्सरसाइज, मात्र 1 महीने करने के बाद ठोक देंगे अखाड़े में ताल

यदि आप अपने चेस्ट और कंधों के साइज को बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए कोई कारगर एक्सरसाइज की तलाश में हैं, तो आज हम आपको इसके लिए 4 कारगर एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

कारगर हैं ये योगाभ्यास
01 / 06

कारगर हैं ये योगाभ्यास

चौड़े कंधे और तना हुआ सीना आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देते हैं। वहीं यदि आपके कंधे झुके हुए हैं और छाती दबी हुई है तो आपका कॉन्फिडेंस काफी कमजोर नजर आता है। कंधे और छाती के साइज को बढ़ाने के लिए आप यदि हमारे बताए कुछ योगाभ्यासों का अभ्यास कर लेते हैं। तो आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं योगाभ्यास?और पढ़ें

पुश अप्स साधारण दंड
02 / 06

पुश अप्स (साधारण दंड)

आपने अक्सर सुना होगा कि दंड लगाने से हमारी भुजाएं मजबूत होती है। इसके साथ ही इससे हमारे कंधे और छाती भी चौड़े होते हैं। आपको रोजाना कम से कम 10-15 दंड के 3 सेट लगाने चाहिए।

हनुमान दंड
03 / 06

हनुमान दंड

आपके कंधे और छाती को चौड़ा करने के साथ-साथ आपके शरीर को लचीला बनाने के लिए हनुमान दंड एक कारगर योगाभ्यास है। इसका अभ्यास आपको रोजाना सुबह करना चाहिए।

भुजंगासन
04 / 06

भुजंगासन

कमर को लचीला बनाने और कंधे और छाती की चौड़ाई को बढ़ाने में कारगर भुजंगासन एक शानदार योगाभ्यास है। इसे आप कम से कम 100 बार रोजाना करने का अभ्यास बनाएं।

पुल अप्स
05 / 06

पुल अप्स

आपके कंधे और छाती को चौड़ा करने और उन्हें फिट बनाने के लिए आप रोजाना पुल अप्स का अभ्यास कर सकते हैं। अपने ही भार से किए जाने वाला ये अभ्यास आपको परफेक्ट बॉडी शेप देता है।

शारीरिक और मानसिक मजबूती
06 / 06

शारीरिक और मानसिक मजबूती

एक्सरसाइज करने से न केवल हमें शारीरिक मजबूती मिलती है बल्कि इससे हमें मानसिक रूप से काफी मजबूती मिलती है। परफेक्ट बॉडी शेप आपके कॉन्फिडेंस को बूस्ट करता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited