बुढ़ापे तक हड्डियां बनी रहेंगी कड़क, खाना शुरू कर दें कैल्शियम से भरपूर ये 5 चीजें, शरीर बनेगा लोहा

अगर आप भी बुढ़ापे तक अपने शरीर के ढांचे को मजबूत बनाए रखना चाहते है, तो कैल्शियम से भरपूर इन चीजों को आपने अभी से अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। इसका नियमित सेवन करने से बुढ़ापे में भी आपका शरीर का ढांचा खड़ा रहेगा।

बुढ़ापे तक खड़ा रहेगा शरीर
01 / 06

​बुढ़ापे तक खड़ा रहेगा शरीर

बुढ़ापे में लोगों के साथ यह काफी देखने को मिलता है कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। उनके शरीर का पोस्चर खराब होने और शरीर झुकने लगता है। इसकी वजह से उनके शरीर पर काफी दबाव भी बढ़ता है। इससे उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। हड्डियां खोखली होने की वजह से फ्रैक्चर और जोड़ों में दर्द जैसी स्थितयों का खतरा भी बहुत अधिक बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका सेवन करने से आपको बुढ़ापे तक हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है यहां जानें इनके बारे में..और पढ़ें

हड्डियों के लिए कैल्शियम
02 / 06

​हड्डियों के लिए कैल्शियम

कैल्शियम शरीर के बहुत जरूरी मिनरल है। यह शरीर के कई कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि यह हड्डियों में स्टोर होता है और उन्हें मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

तिल
03 / 06

​तिल

तिल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। आपको अपनी डाइट में 1 चम्मच तिल के बीज जरूर शामिल करने चाहिए। इन्हें हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो हड्डियों व जोड़ों के लिए आवश्यक हैं।

रागी
04 / 06

​रागी

यह एक बेहतरीन अनाज है जिसमें कैल्शियम भरपूर होता है। आप रागी का दलिया, खिचड़ी या फिर इसके आटे की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप रागी के आटे का माल्ट बनाकर भी पी सकते हैं।

राजगिरा
05 / 06

​राजगिरा

आमरंथ या राजगिरा जिसे चौलाई भी कहा जाता है, एक बेहतरीन कैल्शियम से भरपूर फूड है। आपने अक्सर व्रत में इसके लड्डू या चिक्की का सेवन भी किया होगा। इसका सेवन करने से शरीर हड्डियों में जबरदस्त ताकत आती है।

दूध से बनी चीजें
06 / 06

​दूध से बनी चीजें

आपको बता दें सभी डेयरी उत्पादन कैल्शियम से भरपूर होते हैं। दूध, दही, पनीर, छाछ आदि सभी को डाइट में शामिल करने से आपको हड्डियां मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited