Cycling Vs Running: किससे पिघलती है तेजी से शरीर की चर्बी, जानें वेट लॉस के लिए क्या है बेस्ट

शरीर की चर्बी कम करने के लिए बहुत से लोग साइकिलिंग और रनिंग जैसी एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन वे अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि आखिर किस एक्सरसाइज से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है, यहां जानें इसका जवाब।

01 / 05
Share

​साइकिलिंग VS रनिंग

आपने अक्सर देखा होगा लोग वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह जरूर देते हैं। बहुत से लोगों के साथ हम देखते हैं कि वे नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और इसकी मदद से तेजी से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। लेकिन जो लोग जिम जाकर एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं वे आमतौर पर एरोबिक एक्सरसाइज जैसे रनिंग और साइकिलिंग आदि का अभ्यास करते हैं। वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर किस एक्सरसाइज को करने से तेजी से चर्बी कम होती है। यहां जाने वेट लॉस के लिए क्या है बेस्ट..

02 / 05
Share

​साइकिलिंग

यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसमें शरीर के लगभग सभी अगों की मांसपेशियों टोन होती हैं। यह निचले शरीर से लेकर कमर, ऊपरी शरीर, कमर और भुजाएं आदि टोन होती हैं। यह पेट की मांसपेशियों पर भी काम करती है। इससे शरीर की चर्बी कम करने में मदद करती है।

03 / 05
Share

​रनिंग

यह भी एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, जिसकी मदद से आसानी से आसानी से शरीर की चर्बी कम की जा सकती है। यह पेट की मांसपेशियों को टोन करने के साथ-साथ टांग और निचले शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसका अभ्यास करने से भी शरीर की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद मिलती है।

04 / 05
Share

​दोनों में क्या है ज्यादा फायदेमंद

दोनों ही एरोबिक एक्सरसाइज बहुत लाभकारी हैं और इनका अभ्यास करके आप काफी अच्छी तरह वजन कम कर सकते हैं। शरीर की चर्बी को पिघलाने के लिए कैलोरी बर्न करने की आनश्यकता होता है, जिसमें दोनों ही एक्सरसाइज बेहतरीन तरीके से काम करती हैं। इनका अभ्यास करन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर की चर्बी तेजी से पिघलती है।

05 / 05
Share

​इस बात का रखें ध्यान

आपको बता दें कि वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, कैलोरी डेफिसिट में रहना। यानी अपने शरीर की कुल कैलोरी की जरूरत से रोज कम कैलोरी का सेवन करना। अगर आप कम कैलोरी का सेवन नहीं करते हैं, तो किसी भी एक्सरसाइज से आपको खास लाभ नहीं मिल सकता है। लेकिन कम कैलोरी का सेवन और नियमित इनका अभ्यास करके आप तेजी से चर्बी कम कर सकते हैं।