डेंगू की खतरनाक आहट है प्लेटलेट्स का कम होना, कुछ ही घंटे में बढ़ानी हैं लाखों प्लेटलेट्स तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

शरीर में प्लेटलेट्स का कम होना हमारे लिए कोई साधारण बात नहीं है। ज्यादातर यह डेंगू बुखार में तेजी से कम हो जाती हैं। आज हम आपको प्लेटलेट्स बढ़ाने के कुछ असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

01 / 06
Share

प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Platelets Count

डेंगू ऐसा रोग है जिसमें हमारी प्लेटलेट्स बहुत तेजी से कम होने लगती हैं। कभी-कभी यह हमारे लिए जानलेवा तक साबित हो जाती हैं। हालांकि ऐसे बहुत से फूड्स हैं, जो आपकी घटी हुई प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे घरेलू उपाय जो आपकी इस समस्या को जल्द खत्म कर सकते हैं।

02 / 06
Share

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते

पपीते के पत्तों में पैपेन और काइम पैपेन नाम के एंजाइम पाए जाते हैं, जो इसे हमारी प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में कारगर बनाते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच पपीते के पत्तों का रस दिन में 2-3 बार लें। यह भी पढ़ें - डेंगू के चकत्ते कैसे होते हैं?

03 / 06
Share

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए फोलेट रिच फूड

फोलेट यानी विटामिन-बी से भरपूर फूड्स का सेवन करने से प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगती हैं। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जी, बीन्स और चावल आदि का सेवन करें।

04 / 06
Share

प्लेटलेट्स के लिए चुकंदर का सेवन

चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिससे आप अपने घटे हुए प्लेटलेट्स को तेजी से रिकवर कर सकते हैं। चुकंदर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टेटिक तत्व नेचुरल रूप से आपकी प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने का काम करते हैं।

05 / 06
Share

प्लेटलेट्स के लिए अनार का सेवन

अनार हमारे खून को बढ़ाने के लिए रामबाण फल है। इससे आप अपने प्लेटलेट्स को भी तेजी से बढ़ा सकते हैं। रोजाना एक अनार खाने से आपकी प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है।

06 / 06
Share

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए लिक्विड डाइट लें

प्लेटलेट्स कम होने पर आपको अपनी डाइट में लिक्विड की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए। क्योंकि इससे आप तेजी से अपनी प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ा सकते हैं। लिक्विड फूड पेट में जाते ही पच जाते हैं, जो हमें तेजी से रिकवर करने में हेल्प करते हैं।