वेट लॉस के लिए क्या खाती थीं आलिया भट्ट, जानें राहा की मम्मी ने कैसे तय किया फैट से फिट का सफर

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, उनकी फिटनेस का भी हर कोई दीवाना है। एक बेटी की मां आलिया आज भी जीरो फिगर के साथ गजब की खूबसूरत दिखती हैं। आइए जानते हैं कैसे किया उन्होंने वेट लॉस?

प्रेगनेंसी के बाद किया वेट लॉस
01 / 07

प्रेगनेंसी के बाद किया वेट लॉस

आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी के बाद अपने बढ़े हुए वजन को काफी तेजी से कम कर लिया था। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान आलिया अपने फेशियल ग्लो के कारण काफी चर्चा में बनी रहती थीं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आलिया ने 3 महीने के अंदर आपना 16 किलो वजन कम किया था।

बेटी को दिया जन्म
02 / 07

बेटी को दिया जन्म

आलिया ने साल 2022 में एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने 'राहा' रखा है। हालांकि बेटी के जन्म के दौरान आलिया का वजन काफी बढ़ गया था।

कैसे किया वेट लॉस
03 / 07

कैसे किया वेट लॉस

आज हम आपको आलिया भट्ट के वेट लॉस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके उन्होंने 16 किलो वजन महज 3 महीने में ही कम कर लिया था।

दिन की शुरुआत
04 / 07

दिन की शुरुआत

वेट लॉस के लिए आलिया ने अपने दिन की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने नींबू पानी के साथ की। जो आपक मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में काफी कारगर साबित होता है।

कैसी रही डाइट
05 / 07

कैसी रही डाइट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने वेट लॉस के दौरान एक हेल्दी और प्लांट बेस्ड वीगन डाइट को फॉलो किया था। जिसने उन्हें वेट लॉस में काफी मदद की।

मीठे से किया परहेज
06 / 07

मीठे से किया परहेज

वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप मीठे से पूरी तरह परहेज करें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आलिया भट्ट ने सभी तरह के शुगर आइटम से पूरी दूरी बना ली थी।

फास्ट फूड्स से दूरी
07 / 07

फास्ट फूड्स से दूरी

आलिया खाने की काफी शौकीन रही हैं, लेकिन वेट लॉस के लिए उन्होंने सभी तरह के फास्ट फूड्स से पूरी तरह दूरी बना ली थी। अपने पसंदीदा फ्रेंच फाइज भी वह नहीं खा पाती थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited