बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, बस घर के आंगन में लगा लें ये पौधे, वायरल समस्याओं के लिए हैं रामबाण

अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आज से ही अपने घर में इन औषधीय पौधों को लगाना शुरू कर दें। इनमें कई बीमारियों का उपचार छिपा है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं..

औषधीय गुणों से भरपूर पौधे
01 / 05

​औषधीय गुणों से भरपूर पौधे

आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग अपने आंगन में पौधे लगाकर रखते हैं। ऐसा करना बहुत अच्छा होता है। आपको बता दें कि कुछ पौधों में औषधीय गुण होते हैं, जो जरूर पड़ने पर कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं। इन पौधों को लगाकर आप कई तरह की मौसमी बीमारियों को दूर रख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे कौन से पौधे हैं जो सेहत के लिए इतने लाभकारी होते हैं। यहां जानें...और पढ़ें

पथरचट्टा
02 / 05

​पथरचट्टा

यह एक जबरदस्त औषधीय पौधा है, जिसे आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। इस जड़ी-बूटी का प्रयोग प्राचीन समय से ही कई किडनी से जुड़ी समस्याएं जैसे पथरी आदि के उपचार में किया जाता रहा है।

पुदीना
03 / 05

​पुदीना

हम सभी को पुदीना की चटनी खाना बहुत पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में भी मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने शरीर की सूजन कम करने और सूजन कम करने आदि में यह बहुत लाभकारी है। इसकी चाय पीने से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। साथ ही, पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में यह रामबाण है। और पढ़ें

सुदर्शन का पौधा
04 / 05

​सुदर्शन का पौधा

इस पौधे की खास बात यह है कि यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके पत्ते के रस का उपयोग करके आप त्वचा की कई समस्याएं जैसे कील-मुंहासे, दाद-खाज, खुजली, फोड़े-फुंसी आदि से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा, त्वचा के घाव भरने, जोड़ों के दर्द के उपचार, बुखार और कान के दर्द से भी राहत दिला सकता है।और पढ़ें

तुलसी
05 / 05

​तुलसी

आपको बता दें कि तुलसी कई वायरल समस्याओं के उपचार में मदद करती है। इसकी मदद से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह सर्दी-जुकाम खांसी, बुखार आदि जैसी समस्याओं की चुटकियों में छुट्टी करती है। अपने घर में आपको तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह मच्छरों को दूर भगाने में भी मदद करता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited