फ्रिज में रखने के बाद जहर के समान हो जाती हैं ये 4 चीजें, पेट में जाते ही लगाती हैं बीमारियों का अंबार

अक्सर बीमारियों से बचने के लिए आपको ताजा खाना खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन हमारे घरों में अक्सर ही खाने में कुछ न कुछ बच जाता है, जिसे फ्रिज में स्टोर किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे फ्रिज में रखा खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

फ्रिज में रखा खाना खाने के नुकसान
01 / 06

फ्रिज में रखा खाना खाने के नुकसान

हमें हमेशा कहा जाता है कि एक बार में उतना ही खाना बनाना चाहिए जितना कि एक टाइम में निपटाया जा सके। लेकिन उसके बाद भी अक्सर घरों में फ्रिज खोलने पर बचा हुआ खाना स्टोर दिख जाता है। जिसे बाद में गर्म करके खाना हमारी आदत में शुमार हो चुका है। लेकिन इससे हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

अंडे से बनी चीजें
02 / 06

अंडे से बनी चीजें

अंडा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, ये हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे से तैयार की गई चीजें आमलेट, भुर्जी आदि को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें जल्दी बैक्टीरिया ग्रो होने लगता है, जो आपके पाचन को खराब कर सकता है।

हरी सब्जियां
03 / 06

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों को फ्रिज में स्टोर करने से मना किया जाता है, क्योंकि इनमें मौजूद नाइट्रेट खतरनाक कंपाउंड नाइट्रो माइंस में बदल जाता है। जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।यह भी पढ़ें- केवल फूला शरीर नहीं है मोटापा, BMI भी हो गया पुराना तरीका, जानिए क्या है जानकारों की राय

आलू
04 / 06

आलू

आलू को भी फ्रिज में स्टोर न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लंबे समय तक फ्रिज में रखने से आलू में मौजूद स्टार्च ग्लूकोज में बदल जाता है। जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

पके हुए चावल
05 / 06

पके हुए चावल

पके हुए चावल को भी फ्रिज में स्टोर करने न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि पके हुए चावल में तेजी से बैक्टीरिया पनपने लगता है, जो फिर से गर्म करने के बाद भी खत्म नहीं होता है।

डिस्क्लेमर
06 / 06

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, इसे एक्सपर्ट की सलाह समझने की गलती न करें। हेल्थ संबंधी किसी भी सलाह के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited