ब्रेन स्ट्रोक आने से महीने भर पहले शरीर देने लगता है ये साफ संकेत, इग्नोर करने से हो सकता है जान का खतरा

ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी समस्या है जिसमें हमारी दिमाग की नसें ब्लॉक हो जाती हैं। आज हम आपको ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं।

01 / 06
Share

ब्रेन स्ट्रोक से पहले के लक्षण

ब्रेन हमारे पूरे शरीर को कंट्रोल करने का काम करता है, इसलिए इसका हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। इसमें दिक्कत होने पर आपके शरीर के कामकाज पर काफी बुरा असर दिखाई देता है। इसलिए शरीर के कुछ लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, इसलिए आज हम आपको कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

02 / 06
Share

शरीर में सुन्नपन

​यदि आपको शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन की समस्या दिखाई दे रही है, तो आपको आने वाले कुछ दिनों में ब्रेन स्ट्रोक से जूझना पड़ सकता है।

03 / 06
Share

बोलने में दिक्कत

यदि आपको अचानक से बोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है या आप हकलाने लगे हैं, तो आपको ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

04 / 06
Share

आंखों से धुंधला दिखना

ब्रेन स्ट्रोक से कुछ दिन पहले आपको आंखों के धुंधलापन की समस्या हो सकती है। यदि आपको ऐसा फील होता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

05 / 06
Share

शरीर का बैलेंस खराब होना

चलने फिरने में यदि आपका बैलेंस खराब हो रहा है, तो यह भी ब्रेन में आई दिक्कत का संकेत हो सकता है। जी हां बॉडी बैलेंस का खराब होना आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

06 / 06
Share

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।