फिटनेस में दोनों बहुओं को टक्कर देती हैं 61 साल की नीता अंबानी, जानें क्या है जवान बने रहने का राज

नीता अंबानी की फिटनेस को देखकर भला कौन प्रभावित नहीं होता है। 61 की उम्र में नीता अंबानी ने साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है। आज हम आपको नीता अंबानी की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

कौन हैं नीत अंबानी
01 / 06

कौन हैं नीत अंबानी?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी और अलग-अलग फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीता अंबानी को आज भला कौन नहीं जानता है। आज हम आपको नीता अंबानी की गजब की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

नीता अंबानी की उम्र क्या है
02 / 06

नीता अंबानी की उम्र क्या है?

अपने जीवन के 61 साल पूरे कर चुकीं नीता अंबानी ने साबित किया है कि हौसला, और लगन से उम्र को सिर्फ एक संख्या में बदला जा सकता है। वह अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के द्वारा शानदार उदाहरण पेश कर रही हैं।

डेली वर्कआउट
03 / 06

डेली वर्कआउट

नीता अंबानी अपनी लाइफस्टाइल में रोजाना वर्कआउट को जरूर शामिल करती हैं। इसमें योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और डांस जैसी फिटनेस से जुड़ी चीजें जुड़ी होती हैं।

डेली वॉक
04 / 06

डेली वॉक

नीता अंबानी की लाइफस्टाइल में रोजाना कम से कम 5 से 7 हजार कदम चलना जरूर शामिल होता है। रोजाना की वॉक उनकी फिटनेस को दुरुस्त बनाए रखने में काफी मदद करती है।

हेल्दी और बैलेंस डाइट
05 / 06

हेल्दी और बैलेंस डाइट

नीता अंबानी अपनी डाइट का भी भरपूर ख्याल रखती हैं। वह पूरी तरह वेजिटेरियन डाइट लेती हैं, और ऑर्गेनिक और नेचुरल खाने को हमेशा तरजीह देती हैं। उनकी डाइट में चीनी और आर्टिफिशियल फूड्स बिल्कुल नहीं होते हैं।

असली खुशी का बताया राज
06 / 06

असली खुशी का बताया राज

नीता अंबानी ने अपनी खुशी का राज भी शेयर किया उन्होंने कहा कि "मेरे लिए असली खुशी अपने पोते-पोतियों को गोद में उठाने और हर पल खुलकर जीने में है।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited