महिलाओं की इनफर्टिलिटी को दूर करती हैं ये 4 चीजें, जल्द सच होगा मां बनने का अधूरा सपना

यदि आपको कंसीव करने में किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो आपको अपनी लाइफस्टाइल के साथ-साथ खानपान में भी कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आज हम आपको 4 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाती हैं।

महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या
01 / 05

महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या

महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या आज काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। जिसके चलते उनका मां बनने का सपना कई बार सपना ही रह जाता है। आज हम आपको 4 ऐसे फूड्स बताएंगे जो महिलाओं की फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

हरी पत्तेदार सब्जियां
02 / 05

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फोलिक एसिड महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है। मेथी, पालक और केल जैसी सब्जियों में फॉलिक एसिड भरपूर पाया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स
03 / 05

ड्राई फ्रूट्स

बादाम, अखरोट, किशमिश और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट और विटामिन-ई दोनों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इनका सेवन रोजाना करने से महिलाओं की इनफर्टिलिटी की समस्या में सुधार होता है।

खट्टे फल
04 / 05

खट्टे फल

ओव्यूलेशन यानी अंडोत्सर्ग को बेहतर बनाने के लिए विटामिन-सी काफी जरूरी होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, कीवी, नींबू और अमरूद शामिल करने चाहिए।

प्रोटीन युक्त फूड्स
05 / 05

प्रोटीन युक्त फूड्स

दूध, पनीर, दाल, सोया जैसे फूड्स में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं का फर्टिलिटी को बेहतर बनाने के लिए काफी जरूरी है। प्रोटीन आपके अंडाणुओं की संख्या को बढ़ाता है, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited