सावन में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना शरीर में भर जाएगा जहर
सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इस महीने कई तरह के नियम कानून फॉलो करने पड़ते हैं। खान पान का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। कुछ ऐसी भी चीजें जिनका सावन महीने में भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।

सावन में ना खाएं ये चीजें
शिव भक्तों को हर साल सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और मां पार्वती की शक्ति का होता है। इस महीने में पूजा पाठ करने के साथ खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनका सावन महीने में सेवन करना स्वास्थ को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में जानिए सावन महीने में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सावन में साग खाने से बचें
धार्मिक मान्यतों के मुताबित सावन में साग का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को प्रकृति से बेहद प्रेम है। इसलिए साग-पात को तोड़कर खाना अशुभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक तर्क यह कहता है कि सावन के महीने में साग में पित्त बढ़ाने वाले तत्वों होते है। जो पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा सावन में बारिश भी खूब होती है जिससे साग-पात में कीट पतंतों की संख्या बढ़ जाती है।

दही
सावन के महीने में दही का सेवन भी करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। अगर इसका सेवन किया जाए तो सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है।

दूध
सावन में दूध का सेवन भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण दोनों ही है। गाय और भैंस घांस और हरे चारे का ज्यादा सेवन करते हैं और इसके साथ वो काफी मात्रा में कीट पतंगों को भी खा जाते हैं। जिसकी वजह से दूध में बैक्टीरिया होने की संभावना बढ़ जाती है।

मांसाहार भोजन
सावन के महीने में भूलकर भी मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में गर्मी पैदा होती है जो आपको भोग-वासना की तरफ आकर्षित कर सकता है।

बैंगन
सावन के महीने में बैंगन भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि बारिश के कारण इसमें कीड़े हो जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

अब मिनटों में चमक जाएगी काली गर्दन, बस अपनाकर देखें ये 7 घरेलू नुस्खे

चुभती-जलती गर्मी में भी मिलेगा ठंडक का एहसास, बस समर सीजन में पहन लें ये 5 तरह के फैब्रिक्स

Top 7 TV Gossips: 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी दूसरी बार बनने वाली हैं मां, इस TV शो में नजर आएंगी मौनी रॉय!

Jaya Kishori: क्यों जरूरी है खुद से तारीफ करना, सेल्फ लव को लेकर क्या सोचती हैं जया किशोरी

चपटी नाक, पतले-पतले होठ...15 साल पहले ऐसा था सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, प्लास्टिक सर्जरी के बाद बदल गया रंग-रूप

नेपाल में लोकतंत्र के नाम पर ठगी गई जनता? क्यों उठ रही है राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग; समझिए कहां चूके नेता

Times Now Summit 2025: शिखर धवन ने अपनी लव लाइफ के बारे में दिए संकेत- मैं हमेशा प्यार में रहता हूं

कास्टिंग काउच वीडियो लीक होने पर Shruthi Narayanan ने तोड़ी चुप्पी, AI क्लिप शेयर वालों को लगाई लताड़

हमें राजशाही वापस चाहिए...नेपाल में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हुई भिड़ंत, जमकर लगे नारे

लॉन्च हो गई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650, इतनी है कीमत, वेरिएंट से माइलेज तक, जानें सारी जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited