इस हरे साग के बिना अधूरा है जितिया व्रत, नस-नस में भर देता है फौलादी ताकत, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

जितिया के व्रत के दौरान मरुआ की रोटी, माछ और एक खास हरे साग को खाने का विशेष महत्व है। इसे व्रत में जरूर शामिल किया जाता है। आपको बता दें कि इस दौरान जो साग खाया जाता है वह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यहां जानें इसके फायदे..

जितिया व्रत का स्पेशल साग
01 / 05

​जितिया व्रत का स्पेशल साग

Happy Jitiya Festival 2024: जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और उसकी लंबी आयु की कामना करते हैं। आपको बता दें कि इस व्रत में मरुआ की रोटी, माछ और खास हरे साग को खाने के खास महत्व है। इस साग का नाम है नोनी साग। ये तीनों ही चीजें मिथिला के जितिया पर्व की पहचान हैं। अगर आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना लें, तो सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यहां जानें इस खास साग के फायदे..और पढ़ें

शरीर बनाए मजबूत
02 / 05

​शरीर बनाए मजबूत

आपको बता दें कि नोनी साग पोषण से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह हमारे शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करता है। अगर आप नियमित इनका सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर को फौलादी ताकत प्रदान करता है।

पाचन क्रिया रखे दुरुस्त
03 / 05

​पाचन क्रिया रखे दुरुस्त

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इस साग का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे डाइट में शामिल करके आप डाइजेशन को मजबूत बना सकते हैं। इसमें फाइबर, पाचन एंजाइम्स और कई ऐसे गुण होते हैं, जो इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाते हैं।

बढ़ाए इम्यूनिटी
04 / 05

​बढ़ाए इम्यूनिटी

जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरस संक्रमण आदि जैसी समस्याएं आए दिन परेशान करती हैं, ऐसे लोगों के लिए नोनी साग एक रामबाण नुस्खा है। इसका सेवन करने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इससे आपको गंभीर बीमारियां भी परेशान नहीं करती हैं।

शुगर रखे कंट्रोल
05 / 05

​शुगर रखे कंट्रोल

शुगर के मरीजों के लिए भी नोनी का साग बहत लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इससे किडनी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में यह साग डाइट में शामिल करना बहुत लाभकारी हो सकता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited