कभी था गरीबों का अन्न आज बना सुपर फूड, सेहत के लिए वरदान है जानवरों को खिलाया जाने वाला चारा

पहले जिन अनाजों को जानवरों को खिलाया जाता था आज वही अनाज इंसानों को खाने के लिए नहीं मिल रहे हैं। जी आज हम आपको एक ऐसे मोटे अनाज के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है।

01 / 07
Share

सेहत के लिए वरदान है ये अनाज

मोटा अनाज हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, इस बात का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसके फायदों को देखते हुए पिछले साल यानी 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स यानी मोटे अनाजों का साल घोषित किया था। आइए जानते एक मोटा अनाज जो सेहत के लिए रामबाण है।

02 / 07
Share

मोटे अनाज में शामिल है ये अनाज

मोटे अनाज के फायदों को देखते हुए साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है, उसमें 8 अनाज शामिल हैं। जिसमें बाजरा, रागी, कुटकी, संवा, ज्वार, कंगनी, चना और कोदो शामिल हैं। आज हम आपको कोदो के फायदे बताने जा रहे हैं।

03 / 07
Share

गरीबों का अन्न बना सुपर फूड

आपको बता दें कि पहले कोदो को गरीबों का अन्न कहा जाता था। इसलिए बड़े किसान इसे खेतों में बोकर अपने जानवरों को खिलाते थे और गरीब लोग इसे अपने खाने के लिए पैदा करते थे। लेकिन इसके फायदे इतने हैं कि इसे सुपरफूड कहा जाने लगा है।

04 / 07
Share

पाचन के लिए रामबाण

हाई प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण कोदो हमारे पाचन के लिए बेहद फायदेमंद अनाज बन गया है। इसकी रोटियां खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

05 / 07
Share

वेट लॉस में कारगर

आपको बता दें कि वजन कम करने में भी कोदो काफी शानदार अनाज है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा आपको देर तक भूख नहीं लगने देती है। जिससे आपको वेट लॉस में आसानी होती है।

06 / 07
Share

शुगर में फायदेमंद

कोदो एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है, जिसे आप डायबिटीज में भरपूर सेवन कर सकते हैं। जी हां इसकी बनी रोटियां खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में बना रहता है।

07 / 07
Share

दिल रहेगा दुरुस्त

कोदो में भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जिससे आपके शरीर में आंतरिक सूजन में लाभ मिलता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।