ऋषियों की बात पर विज्ञान की मुहर! जानें ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देने के क्या हैं फायदे
हमारे ऋषि-मुनियों ने हमेशा से सुबह जल्दी उठने की बात कही है। लेकिन सोने से जुड़ा ये वैदिक सिद्धांत मानने के लिए अब आप विज्ञान को भी आधार मान सकते हैं। जी हां रोजाना सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे
आयुर्वेद की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में उठना आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इस बात का वर्णन हमें हमारे ग्रंथों में भी मिलता था। लेकिन अब इस बात की पुष्टि विज्ञान ने भी की है। आइए जानते हैं सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे...

लंबी उम्र की गारंटी
जल्दी जागने से हमारी उम्र लंबी होती है, ये बात ऋग्वेद में कही गई है। वहीं आज आधुनिक विज्ञान भी कहता है कि जल्दी जागने से हमारी शारीरिक और मानसिक हेल्थ काफी बेहतर हो जाती है।

रोगों से बचाव
रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने से आपको रोगों से बचाव में मदद मिलती है। इससे आपकी इम्यूनिटी और पाचन शक्ति बेहतर होती है। मजबूत इम्यूनिटी के कारण आप खुद को रोगों से बचाकर रख सकते हैं।

फोकस बढ़ेगा
यदि आप रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं, तो इससे आपको फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे आपका कोई भी निर्णय लेना काफी आसान हो जाता है और आपको सकारात्मक विचार आते हैं।

चेहरे पर निखार
रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने से आपकी चेहरे की चमक भी शानदार बनी रहती है। इस समय उठने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल दुरुस्त रहता है। जिससे आपके चेहरे पर निखार बना रहता है।

डिस्क्लेमर
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के आधार पर है, इसे हेल्थ एक्सपर्ट की राय का विकल्प नहीं माना जा सकता है। स्वास्थ्य संबंधी सलाह के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

पढ़ाई में आगे मगर प्यार में पीछे रह जाते हैं इस मूलांक के लोग, जेब में भी नहीं टिकता है पैसा

मिनटों में ससुराल से मायके एंटीलिया पहुंच जाती हैं ईशा अंबानी, सास ससुर ने शादी में दिया लग्जरी बंगला, अंदर से दिखता है ऐसा

लव हो या अरेंज क्यों शादियां हो रहीं फेल! प्रेमानंद महाराज ने बताई इसके पीछे की असली वजह

जसप्रीत बुमराह से हो गई बड़ी गलती, अब टीम इंडिया का क्या होगा

नसों में भरी गंदगी निकालने के लिए सुबह चबाएं ये पत्ते, नलियों में जमें कोलेस्ट्रॉल को भी कर देंगे साफ

IND vs ENG: 'इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा..' गांगुली ने गिल एंड कंपनी से लगाई हेंडिग्ले टेस्ट में जीत की गुहार

‘Sitaare Zameen Par’ Box Office Collection Day 2: वीकेंड पर आमिर खान की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई, जानिए कितना हुआ दो दिनों का कलेक्शन

'मैं हूं नोबल शांति पुरस्कार का असली हकदार...' ट्रम्प बोले- मुझे 4 या 5 बार मिलना चाहिए ये प्राइज

'अभी कई लक्ष्य बचे हैं, अगर नहीं हुई शांति तो...' Iran की 3 न्यूक्लियर साइट्स पर Airstrike के बाद बोले ट्रंप-Video

मंगल देव की कृपा से खुल सकते हैं भाग्य के द्वार, इन प्राचीन मंदिरों में मिलती है शांति और समाधान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited