40 साल की होने से पहले अपना लें हेल्दी लाइफस्टाइल, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

जीवन के तीसरे दशक में प्रवेश करते ही महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। जिसके बाद उन्हें अपना ख्याल ज्यादा रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए जरूरी हेल्थ टिप्स...

01 / 06
Share

40 साल की महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल

40 की उम्र पूरी होते ही आपको अपने शरीर में कई तरह के बदलाव होते हुए दिखते हैं, जिसमें शारीरिक और मानसिक दोनों बदलाव शामिल हैं। यदि आप 40 साल की होने जा रही हैं, तो आपको सेहत के लिए कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि 40 साल की महिलाओं की कैसी हो लाइफस्टाइल जिससे हेल्थ प्रॉब्लम हो सकें दूर।

02 / 06
Share

हड्डियों का ख्याल जरूरी

30 की उम्र के बाद हमारी हड्डियां अपने धनत्व को खोने लगती हैं। जिससे वह धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाती हैं। इसलिए आपको 30 के बाद विटामिन-डी और कैल्शियम यु्क्त डाइट लेना बहुत जरूरी है।

03 / 06
Share

मोटापा करें कंट्रोल

30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है। जिसके कारण उनके शरीर में मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आपको 30 के बाद मोटापा को कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है।

04 / 06
Share

तनाव कम करें

30 के आसपास महिलाओं के ऊपर घर परिवार और ऑफिस आदि की कई तरह की जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। जिससे उनका तनाव का स्तर भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आप रोजाना मेडिटेशन जरूर करें।

05 / 06
Share

हेल्थ चेकअप

30 की होते ही आपको अपने कई तरह के हेल्थ चेकअप जरूर करा लेने चाहिए। जिससे आप कई तरह की बीमारियों के खतरे को टाल सकें। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच जरूरी हैं।

06 / 06
Share

नींद लें भरपूर

नींद की कमी से महिलाओं को अक्सर जूझना पड़ता है। वहीं यदि महिला कामकाजी है, तो उसके लिए नींद पूरी कर पाना और चुनौती भरा काम है। इसलिए आपको अपनी नींद को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए।