चाय और पराठा साथ खाना क्यों नहीं है ठीक, जानें नाश्ते के कितनी देर बाद पी सकते हैं Tea
Health Tips in Hindi: चाय और पराठा साथ लेना बहुत टेस्टी तो लगता है लेकिन ये हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन नहीं है। ये आपकी सेहत को खासा नुकसान पहुंचाता है। यहां जानें चाय के साथ पराटा क्यों साथ नहीं खाना चाहिए या पराठा खाने के तुरंत बाद क्यों चाय नहीं पीनी चाहिए।

चाय लवर्स
हम भारतीय खाने के बहुत शौकीन होते हैं और जब खाने की बात आती है तो कभी मौसम के अनुसार तो कभी स्वाद के अनुसार नया प्रयोग कर देते हैं। लेकिन स्वाद के चक्कर में कभी - कभी हम गलत चीजों को भी चुन लेते हैं जैसे कि चाय और पराठा।

एसिडिटी रिस्क
अगर आप भी गर्मपराठे के साथ चाय पीने का आनंद लेते हैं तो जान लें कि इससे शरीर में सूजन और एसिड बनने की समस्या हो सकती है। पराठे के साथ चाय या कॉफी पीना आपके पेट में एसिड-बेस संतुलन को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे पेट में गैस या बदहजमी की शिकायत हो सकती है।

एनीमिया का कारण
जिन लोगों को आयरन की कमी यानी एनीमिया है उन्हें तो भूलकर भी पराठे और चाय के सेवन नहीं करना चाहिए। एक अध्ययन के अनुसार चाय में मौजूद फेनोलिक रसायन पेट की परत में आयरन कॉम्प्लेक्स के निर्माण को बढ़ाते हैं जिससे शरीर आयरन को खाने में सोख नहीं पाता है।

पोषक तत्व नहीं मिलते
एक अध्ययन के अनुसार पता चला है कि चाय में पाया जाने वाला टैनिन शरीर में प्रोटीन के पचने की प्रक्रिया को औसतन 38 प्रतिशत तक धीमा कर देता है। यानी चाय शरीर में प्रोटीन के अवशोषण को रोकती है।

फिर चाय कैसे पिएं
जब भी भोजन करे उसके 45 मिनट बाद ही चाय पिएं। नाश्ते या दोपहर के भोजन के 1 घंटे बाद चाय पी सकते हैं। सबसे अच्छा तरीका है जब आप शाम को स्नैक्स के साथ एक कप चाय लें।

फाइनल नोट
सुबह उठते ही चाय न पिएं। दिन की शुरुआत बिना चीनी वाली चाय, हर्बल चाय, शहद या नींबू की चाय या सिर्फ सादे गर्म पानी से करें।

अंदर से ऐसा दिखता है दुनिया का सबसे बड़ा घर, भारत की सबसे हसीन महारानी शान से करती हैं राज, एंटीलिया तो ब्रिटेन के महल से भी ज्यादा है नायाब

आसमान छू रही हैं सोने की कीमतें, लेकिन इन 10 देशों में सोना भारत से सस्ता

शरीर में खून की कमी होने पर चेहरे पर दिखते हैं ये 4 खास संकेत, फीकी होने लगती है चेहरे की रंगत

शायद ही मिले बाघों को करीब से देखने का इतना अच्छा मौका, भारत में हैं ये 5 जगहें

22 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Chaitra Navratri 2025 Date: इस बार 9 की जगह 8 दिन ही मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व, जानिए क्या है कारण

IPL में कितनी देर का होता है इनिंग ब्रेक, जानें हर जानकारी

Jau ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर होता है जौ, जानें कड़वे और ठंडी तासीर वाले इस अनाज को क्यों कहा जाता है संपन्न आहार

Jharkhand: चतरा में युवक की हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

राहुल गांधी सही राजनीतिक निर्णय लेने में असमर्थ, लेते हैं तुष्टिकरण का सहारा: संबित पात्रा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited