लिवर में जमा फैट को तेजी से पिघला देती हैं ये 4 देसी ड्रिंक्स, Fatty liver की समस्या से मिलेगा तुरंत आराम
खानपान और लाइफस्टाइल की खराब आदतों के कारण फैटी लिवर आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। लिवर हमारे शरीर से गंदगी को साफ करने का काम करता है। आइए जानते हैं 4 ड्रिंक्स जो आपके लिवर की सेहत के लिए कारगर हो सकते हैं।

फैटी लिवर की समस्या
लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में शामिल होता है,क्योंकि ये हमारे पाचन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज फैटी लिवर की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। फैटी लिवर की समस्या के पीछे न केवल अल्कोहल जिम्मेदार होती है, बल्कि कुछ खानपान की चीजें इसके लिए बराबर की जिम्मेदार होती हैं। आइए जानते हैं इसके लिए घरेलू उपाय...

हल्दी का पानी
आयुर्वेद में हल्दी को एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। ये आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आप पानी में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

नींबू पानी
लिवर को हेल्दी बनाने और फैटी लिवर से निजात पाने के लिए गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नींबू पानी फैटी लिवर के लिए रामबाण औषधि है।

मेथी की चाय
पाचन को मजबूत बनाने और फैटी लिवर से निजात पाने के लिए मेथी की चाय कारगर साबित होती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये चाय आपके लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है।

आंवला जूस
विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आंवला जूस आपके लिवर को हेल्दी बनाने में काफी मदद करता है। फैटी लिवर से निजात पाने के लिए आपको रोजाना 5-10 मिलीलीटर आंवला जूस का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन

कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल

राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे

Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ

PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared: जारी हुआ झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, डि़जिलॉकर से ऐसे करें चेक

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Declared: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से तुरंत करें डाउनलोड

COVID-19 Cases In India: देश में 2710 हुई कोविड मरीजों की संख्या, 7 लोगोंं की गई जान; स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

मुरादाबाद में 70 वर्षीय जूडो कोच पर महिला खिलाड़ी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही जांच

जब टूटने लगे हिम्मत, तो जया किशोरी की यह प्रेरणादायक कहानी जरूर याद रखें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited