बॉडी फैट कम करने के लिए बदल लें केवल रसोई में रखा आटा, गेहूं छोड़ खाएं इन 5 आटे से बनी रोटियां

Healthy Flour for Weight Loss: वेट लॉस जर्नी शुरू कर चुके लोग अपने आटे को बदलकर भी तेजी से वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको गेहूं के आटे की जगह इन 5 तरह के आटे का इस्तेमाल करना है। आइए जानते हैं वेट लॉस में हेल्प करने वाले 5 आटे?

किस आटे की खाते हैं रोटी
01 / 08

किस आटे की खाते हैं रोटी?

आमतौर पर हमारे घरों में गेहूं के आटे से बनी रोटी खाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आटे की रोटियां आपकी वेट लॉस जर्नी को मुश्किल बना सकती हैं।

वजन कम करना है मुश्किल
02 / 08

वजन कम करना है मुश्किल

बढ़े हुए वजन से छुटकारा पाना एक मुश्किल काम है। इसमें हमारी डाइट का सबसे ज्यादा अहम रोल होता है। जो भी छोटी से छोटी चीज आप खाते हैं, वह आपके वजन को प्रभावित करती है। यही कारण है कि आपको वेट लॉस करते समय खान पान का चयन काफी सावधानी से करना चाहिए।

क्या हैं हेल्दी आटे के विकल्प
03 / 08

क्या हैं हेल्दी आटे के विकल्प?

गेहूं की जगह यदि आप इन 5 आटे से बनी रोटियों को खाते हैं, तो इससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है। जानिए क्या हैं वह आटे?

जौ का आटा
04 / 08

जौ का आटा

​फाइबर से भरपूर जौ का आटा हमारे पेट को लंबे समय समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे हम ओवरईटिंग से बचते हैं। जो हमारी वेट लॉस में मदद करता है।

बाजरा का आटा
05 / 08

बाजरा का आटा

मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत बाजरा एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। इसका सेवन करने से आपका फैट तेजी से कम हो सकता है।

चने का आटा
06 / 08

चने का आटा

चने का आटा या बेसन हमारे लिए गेहूं का एक हेल्दी विकल्प है। प्रोटीन से भरपूर चने का आटा हमारी मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके साथ ही यह हमारे फैट को कम करने में मदद करता है।

ज्वार का आटा
07 / 08

ज्वार का आटा

ज्वार का आटा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। जिसकी रोटी खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जो आपको वेट लॉस में काफी मदद करता है।

चौलाई का आटा
08 / 08

चौलाई का आटा

प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर चौलाई का आटा एक हेल्दी ऑप्शन है। वेट लॉस करने के दौरान आप इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited