मेनोपॉज के दौरान महिलाएं जरूर करें ये 4 काम, हंसते-खेलते बीत जाएगा लाइफ का बेहद मुश्किल समय

महिलाओं के जीवन के लिए मेनोपॉज काफी मुश्किल समय होता है, जिसमें उन्हें शारीरिक से लेकर मानसिक तक कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। आज हम आपको 4 ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको मेनोपॉज के दौरान हेल्दी रहने में मदद करेंगे।

मेनोपॉज की समस्या
01 / 06

मेनोपॉज की समस्या

महिलाएं को जीवन में 45-55 साल के बीच में एक हेल्थ कंडीशन के जूझना पड़ता है। जिसे मेनोपॉज कहा जाता है। भारत में महिलाएं औसतन 47 वर्ष की उम्र में मेनोपॉज से गुजरती हैं। जो पश्चिमी देशों की तुलना में काफी कम है। आइए जानते हैं कुछ हेल्थ टिप्स जो मेनोपॉज में आपकी मदद कर सकते हैं।

बातचीत करें
02 / 06

बातचीत करें

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की मानसिक समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसलिए इन दिनों में आपको खुलकर बातचीत का क्रम जारी रखना चाहिए।

काम का माहौल
03 / 06

काम का माहौल

वर्किंग महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान अपने काम के माहौल को काफी हल्का फुल्का रखना चाहिए। इसके साथ ही काम की जगह भी काफी कंफर्टेबल होनी चाहिए।

हेल्दी रखें डाइट
04 / 06

हेल्दी रखें डाइट

मेनोपॉज से पीड़ित महिलाएं को अपनी डाइट का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए। इस दौरान आपको फल, सब्जियां और साबुत अनाज जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

अवॉइड करें ये फूड्स
05 / 06

अवॉइड करें ये फूड्स

मेनोपॉज से पीड़ित महिलाओं को अपनी डाइट से शुगर और कैफीन जैसी चीजों को हटा देना चाहिए। ये आपकी मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं को और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं।

डिस्क्लेमर
06 / 06

डिस्क्लेमर

यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं बनाया जा सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited