हाई BP के मरीज भूलकर भी न करें ये एक्सरसाइज, अचानक बढ़ा देती हैं ब्लड प्रेशर, आ सकता है हार्ट अटैक

भले ही ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एक्सरसाइज करना बहुत पसंद होता है। लेकिन एक्सरसाइज चुनने में छोटी सी गलती उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी हैं जो अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं।

01 / 05
Share

हाई बीपी में एक्सरसाइज चुनने में न करें गलती

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एक्सरसाइज करना बहुत लाभकारी होता है। इससे नसों में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है और नसें भी खुलती हैं। लेकिन हाई बीपी के मरीजों को एक्सरसाइज का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ ऐसी एक्सरसाइज होती हैं, जिन्हें करने से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है। जिन लोगों में पहले से हृदय रोगों का जोखिम होता है, ऐसे में लोगों में ये एक्सरसाइज हार्ट अटैक, फेलियर और नर्व डैमेज आदि का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आपको इन एक्सरसाइज से सख्त बचना चाहिए। ब्लड प्रेशर के मरीजों को कौन सी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए, आज हम आपको बताएंगे।

02 / 05
Share

हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज (HIIT)

इस वर्कआउट में व्यक्ति कुछ समल के लिए काफी गहन एक्सरसाइज करते हैं और उसके बाद थोड़े समय के लिए आराम करना शामिल है। इसमें व्यक्ति बहुत जल्दी थक जाता है और सांसें फूलने लगती हैं। इसे करने के बाद व्यक्ति की दिल की धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर में बढ़ जाता है।

03 / 05
Share

दौड़ना

अगर आप जॉगिंग करते हैं या तेज गति में दौड़ते हैं तो इसकी वजह से भी आपका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है। ऐसे में नसों में ब्लड फ्लो काफी तेज हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यह अचानक बीपी बढ़ने का कारण बन सकता है।

04 / 05
Share

आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज

ये कुछ ऐसी एक्सरसाइज होती हैं जिनमें व्यक्ति को बिना शरीर हिलाए या मांसपेशियों को स्क्वीज करना शामिल होता है। इन एक्सरसाइज में प्लैंक जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं। लेकिन हाई बीपी के मरीजों को इस तरह की एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि ये ब्लड प्रेशर बढ़ाने में योगदान देती हैं।

05 / 05
Share

वेट ट्रेनिंग

अगर आप जिम में बहुत अधिक वजन उठाते हैं और लंबे समय तक वर्काउट करते हैं, तो इसकी वजह से ब्लड प्रेशर काफी बढ़ जाता है। बीपी के मरीजों को हमेशा हल्के व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। हमेशा आपको यह कोशिश करनी चाहिए और बहुत अधिक वजन न उठाएं।