आयुर्वेद में छिपा है हाई कोलेस्ट्रॉल का देसी इलाज, ये नुस्खे नलियों से खींच बाहर करेंगे गंदा कोलेस्ट्रॉल, आसपास भी नहीं फटकेगी हार्ट की बीमारी

जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वह आमतौर पर इसके लिए महंगी-महंगी दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल को मैनेज कर सकते हैं। यहां जानें..

हाई कोलेस्ट्रॉल का आयुर्वेदिक उपचार
01 / 06

हाई कोलेस्ट्रॉल का आयुर्वेदिक उपचार

आजकल लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या काफी देखने को मिल रही है। यह एक खतरनाक स्थिति है, जिसकी वजह से नसें संकुचित होने लगती हैं। अगर समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया जाता है, तो इसकी वजह से नसों में ब्लॉकेज हो सकते हैं। इससे हाई बीपी, हार्ट अटैक, फेलियर, स्ट्रोक, न्यूरोपैथी, नर्व डैमेज आदि जैसी समस्याओं का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। यह व्यक्ति की मृत्यू का कारण बन सकता है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए लोगों को दवाओं का सेवन करना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि आयुर्वेद में इसका देसी उपचार भी छिपा है। कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल को मैनेज कर सकते हैं। यहां जानें कोलेस्ट्रॉल का आयुर्वेदिक उपचार..और पढ़ें

लहसुन
02 / 06

लहसुन

किचन में मौजूद यह हरा मसाला कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण उपाय है। इसकी मदद से आसानी से नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकाला जा सकता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की कली निगलने से बहुत फायदा मिलेगा।

मेथी दाना
03 / 06

मेथी दाना

आयुर्वेद में मेथी के बीजों का प्रयोग दवा के रूप में किया जाता है। यह शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या दूर करने और चर्बी पिघलाने में मदद करती है। यह नसों में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करती है और गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करती है। ॉ

आंवला
04 / 06

आंवला

विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये हरा फल कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लाभकारी है। यह शरीर की गंदगी साफ करता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में मददगार है। इसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल के उपचार में मदद मिलती है।

अर्जुन की छाल
05 / 06

अर्जुन की छाल

आयुर्वेद में दिल की बीमारियों के लिए इस जड़ी बूटी को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत प्रभावी है। इसकी मदद से हाई बीपी और दिल की बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। यह दिल की बीमारियों के उपचार में भी बड़े स्तर पर प्रयोग की जाती है।

गुग्गुल
06 / 06

गुग्गुल

यह आयुर्वेदिक जड़ी वैदिक चिकित्सा का एक अहम हिस्सा है। इसका उपचार कोलेस्ट्रॉल के उपचार के लिए किया जाता है। अगर आप सही तरीके से इसका प्रयोग करते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited