आयुर्वेद में छिपा है हाई कोलेस्ट्रॉल का देसी इलाज, ये नुस्खे नलियों से खींच बाहर करेंगे गंदा कोलेस्ट्रॉल, आसपास भी नहीं फटकेगी हार्ट की बीमारी

जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वह आमतौर पर इसके लिए महंगी-महंगी दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल को मैनेज कर सकते हैं। यहां जानें..

01 / 06
Share

हाई कोलेस्ट्रॉल का आयुर्वेदिक उपचार

आजकल लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या काफी देखने को मिल रही है। यह एक खतरनाक स्थिति है, जिसकी वजह से नसें संकुचित होने लगती हैं। अगर समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया जाता है, तो इसकी वजह से नसों में ब्लॉकेज हो सकते हैं। इससे हाई बीपी, हार्ट अटैक, फेलियर, स्ट्रोक, न्यूरोपैथी, नर्व डैमेज आदि जैसी समस्याओं का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। यह व्यक्ति की मृत्यू का कारण बन सकता है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए लोगों को दवाओं का सेवन करना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि आयुर्वेद में इसका देसी उपचार भी छिपा है। कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से आप आसानी से कोलेस्ट्रॉल को मैनेज कर सकते हैं। यहां जानें कोलेस्ट्रॉल का आयुर्वेदिक उपचार..

02 / 06
Share

लहसुन

किचन में मौजूद यह हरा मसाला कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण उपाय है। इसकी मदद से आसानी से नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकाला जा सकता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की कली निगलने से बहुत फायदा मिलेगा।

03 / 06
Share

मेथी दाना

आयुर्वेद में मेथी के बीजों का प्रयोग दवा के रूप में किया जाता है। यह शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या दूर करने और चर्बी पिघलाने में मदद करती है। यह नसों में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करती है और गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करती है। ॉ

04 / 06
Share

आंवला

विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये हरा फल कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लाभकारी है। यह शरीर की गंदगी साफ करता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में मददगार है। इसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल के उपचार में मदद मिलती है।

05 / 06
Share

अर्जुन की छाल

आयुर्वेद में दिल की बीमारियों के लिए इस जड़ी बूटी को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत प्रभावी है। इसकी मदद से हाई बीपी और दिल की बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। यह दिल की बीमारियों के उपचार में भी बड़े स्तर पर प्रयोग की जाती है।

06 / 06
Share

गुग्गुल

यह आयुर्वेदिक जड़ी वैदिक चिकित्सा का एक अहम हिस्सा है। इसका उपचार कोलेस्ट्रॉल के उपचार के लिए किया जाता है। अगर आप सही तरीके से इसका प्रयोग करते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।